फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farmer dies after being hit by an unknown vehicle

Gonda News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत

Thu, 26 Feb 2026 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies after being hit by an unknown vehicle
पसका। उधौराडीहा निवासी किसान रमेश उर्फ भोला (42) की बुधवार रात मोहना चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मोहना से निमंत्रण में शामिल होकर देर रात पैदल घर लौट रहे थे। रमेश की बड़ी बेटी सेजल ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से उनके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी परसपुर भेजा, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रमेश के पिता रामदयाल का चार वर्ष पहले निधन हो चुका है। परिवार में मां प्रेमलता, पत्नी गीता देवी, छह बेटियां सेजल, अल्पी, आसिनी, कलश, नित्या, अनन्या और दस माह का बेटा काली प्रसाद है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। सपा नेता दिग्विजय सिंह ने सीएचसी पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed