फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Farewell to Goddess Durga with Sindoor Khela

Gonda News: सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा की विदाई

Fri, 03 Oct 2025 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 03 Oct 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Farewell to Goddess Durga with Sindoor Khela
महराजगंज मोहल्ले में मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शोभायात्रा में नृत्य करतीं महिलाएं। - संवाद 
गोंडा। विजयदशमी व एकादशी पर शहर से गांवों तक श्रद्धालु आस्था में लीन रहे। महिलाओं ने सिंदूर खेला के साथ मां दुर्गा को विदाई दी। जिले में 2,195 स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद नदी के तट पर प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
विज्ञापन

गुरुनानक चौराहे पर एसपी विनीत जायसवाल ने अपनी पुत्री के साथ महासमिति पंडाल के समक्ष प्रथम प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद ध्वज दिखाकर प्रतिमा को विसर्जन के लिए रवाना किया। इस मौके पर केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष अरुण शुक्ल, महामंत्री राकेश वर्मा गुड्डू, ओमप्रकाश सोनी, भरत गिरी, राजा बाबू गुप्ता, अतुल श्रीवास्तव, बबलू वर्मा, सोनू सोनकर, रवि महंत, अश्वनी श्रीवास्तव, रविंद्र गौतम, विनोद कश्यप, आदर्श श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। आईजी अमित पाठक व डीएम प्रियंका निरंजन ने भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन


यहां भी हुए आयोजन
- नवाबगंज। क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सरयू के ढेमवा घाट पर किया गया। नगर में शाम को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महाकाल की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्मशान और अघोर नृत्य देख भक्त भावविभोर हो उठे। नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह ने कन्या पूजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मनकापुर। मनवर नदी के तट पर बृहस्पतिवार देर रात तक गाजे-बाजे के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। व्यापारियों ने पंडाल लगाकर पेयजल व प्रसाद का वितरण किया। एसडीएम अवनीश त्रिपाठी व सीओ उदित नारायण पालीवाल ने स्थल का निरीक्षण किया।
- इटियाथोक। क्षेत्र की 49 दुर्गा प्रतिमाएं बिसुही, कुआनो और मनवर नदी में विसर्जित की गईं। विसर्जन के दौरान करीब तीन घंटे तक गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहा।
- मसकनवा। भक्तों ने जयकारे लगाते हुए पिपरही, सिंगारघाट और बगुलही घाट पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया। स्वामी नारायण मंदिर छपिया में शस्त्र पूजन व नारायण सरोवर की आरती हुई।
- धानेपुर। विसर्जन शोभायात्रा में मां काली मंदिर, जय मां जगदंबे सेवा समिति हनुमान नगर, शिव पार्वती मंदिर पूरबगली सहित कई स्थानों की प्रतिमाएं शामिल हुईं। विसर्जन स्थल बिसुही नदी के तट पर नगर पंचायत प्रतिनिधि मंशाराम वर्मा व रक्षाराम वर्मा ने श्रद्धालुओं का फूल-माला पहनाकर स्वागत किया। रक्षाराम कश्यप, संदीप तिवारी, सूर्य कुमार, आशीष सोनी, आशीष कसौधन, कृष्ण गोपाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।
- पसका। मां दुर्गा की प्रतिमाओं का बृहस्पतिवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ विसर्जन किया गया। गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों के साथ निकाली गई शोभायात्रा ने माहौल भक्तिमय बना दिया।
- करनैलगंज। क्षेत्र की करीब 620 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन सरयू के घाटों पर किया गया। बृहस्पतिवार शाम से देर रात तक गोंडा व आसपास की प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई और सभी प्रतिमाओं को संतोषी माता मंदिर में महा आरती के बाद सरयू घाट में विसर्जित किया गया।
- माधोपुर। दुबहा बाजार, नरायनपुर कला, चूटीपुर, दूधपुर, गोपालजोत, धर्मपुर, चैनापुर, झौनहा व सेहरिया कला गांवों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं का शुक्रवार को श्रद्धापूर्वक विसर्जन किया गया।
- वजीरगंज। 142 देवी प्रतिमाओं का विसर्जन भक्तिपूर्ण माहौल में हुआ।
- हलधरमऊ। ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को प्रतिमा विसर्जन यात्रा धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए गाजे-बाजे के साथ शामिल हुए।
- परसपुर। भौरीगंज, पसका, बरुहा और कटरा घाट पर क्षेत्र की दुर्गा प्रतिमाओं का सकुशल विसर्जन हुआ। श्रद्धालु अबीर-गुलाल उड़ाते हुए जयकारे लगाते रहे। शोभायात्रा में बाबा केदारनाथ धाम की झांकी भी सजाई गई थी।

- कटरा बाजार। नगर के गंगादीन पुरवा में नवदुर्गा पूजा समिति के महारानी पंडाल में बृहस्पतिवार को 351 कन्याओं का पूजन कर उपहार भेंट किए गए। समिति के अध्यक्ष आरके जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, पप्पू तिवारी, विष्णु गुप्ता, केडी तिवारी, इंद्रकुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed