Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Extorted Rs 17 lakh from a young man by blackmailing him

Gonda News: युवक को ब्लैकमेल कर 17 लाख रुपये ऐंठे

Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 06 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Extorted Rs 17 lakh from a young man by blackmailing him
गोंडा। शादी के फर्जी दस्तावेज दिखाकर ब्लैकमेल कर युवक से करीब 17 लाख रुपये वसूलने के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। मामला दिल्ली के कटवरिया सराय से जुड़ा है। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र के भटवलिया निवासी व्यंकटेश तिवारी ने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वर्ष 2023 में दिल्ली के कटवरिया सराय में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान उनकी पहचान पड़ोस में रहने वाले हरिश्चंद्र से हुई थी। हरिश्चंद्र के आग्रह पर वह उनके बेटे को ट्यूशन पढ़ाने लगे। इसी दौरान हरिश्चंद्र ने अपनी बेटी से शादी कराने की बात कही लेकिन उन्होंने इन्कार कर दिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद हरिश्चंद्र ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर आर्य समाज मंदिर में शादी होने का दावा किया और उन्हें ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। परिवार को बदनाम करने और दूसरी जगह शादी नहीं होने देने की धमकी देकर उनसे रुपये मांगे जाने लगे। पीड़ित के अनुसार, 20 जून 2024 से अलग-अलग तारीखों में आरोपी ने अलग-अलग खातों में उनसे 17 लाख रुपये जमा कराए। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed