फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   explanation to teachers

शिक्षकों से जवाब तलब

Sun, 05 Jul 2015 12:26 AM IST
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर चार स्कूलों के शिक्षकों से जवाब तलब किया गया है। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में बिना सूचना के शिक्षकों के गायब रहने और अव्यवस्था पाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। 10 दिन के अंदर खामियां दूर कराने का फरमान बीएसए ने जारी किया गया है। दोबारा निरीक्षण में कमियां पाए जाने पर बीएसए ने कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


शनिवार को बीएसए जय सिंह ने बताया कि गत 2 जुलाई को प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी महेन्द्र कुमार और जिला समन्वयक निर्माण एनके सिंह ने डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय जोगिया मध्यनगर में 9:40 मिनट पर हेडमास्टर गुरुमुख बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। स्कूल में 34 के सापेक्ष मात्र दो बच्चे उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन


एमडीएम संचालन ठप पाया गया। प्रसाधन घर गंदा मिला। शैक्षणिक वातावरण का अभाव मिला। प्राथमिक विद्यालय जोगिया मध्यनगर में 10 बजे शिक्षामित्र अनिल कुमार पांडेय अनुपस्थित पाए गए। 112 के सोपक्ष मात्र 22 बच्चे मौजूद मिले। एमडीएम का संचालन ठप पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रसाधन घर प्रयोग के लायक नहीं हैं। शैक्षिक वातावरण का अभाव रहा। प्राथमिक विद्यालय कुदानेपुरवा में 10:40 बजे इंचार्ज प्रधानाध्यापक ब्रह्मानंद पांडेय अनुपस्थित पाए गए। बताया गया रैपिड सर्वे में गए हैं। 243 के सापेक्ष मात्र 96 बच्चे मौजूद मिले। शैक्षिक वातावरण ठीक पाया गया।

अतिरक्ति कक्षा-कक्ष के निर्माण में भारी खामियां पाई गईं। उच्च प्राथमिक विद्यालय चकवा में 81 के सापेक्ष 12 बच्चे मौजूद मिले। बीएसए ने जिले के सभी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को  रंगाई-पुताई, एमडीएम का संचालन, बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने और शैक्षणिक वातावरण बेहतर बनाने का निर्देश दिया है।


अनुपस्थित एक शिक्षक व शिक्षामित्र से तीन दिन के अंदर जवाब मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी बीएसए ने दी है। स्कूलों की गुणवत्ता सुधारने के लिए सभी शिक्षकों को बीएसए ने 10 दिन का समय दिया है। निर्धारित समय में सुधार न होने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई की चेतावनी बीएसए ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed