फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Experience weightage not given, merit of four subjects will be re-made

Gonda News: नहीं मिला अनुभव भारांक, फिर से बनेगी चार विषयों की मेरिट

Sun, 10 Sep 2023 10:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 10 Sep 2023 10:30 PM IST
विज्ञापन
Experience weightage not given, merit of four subjects will be re-made
गोंडा। कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में रिक्त अलग-अलग विषयों के 73 पार्ट टाइम, फुल टाइम और उर्दू शिक्षकों की नियुक्ति में अभ्यर्थियों ने अनुभव का भारांक (वेटेज) न मिलने का आरोप लगाते हुए सीडीओ से शिकायत की है। जिसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, कंप्यूटर और उर्दू विषयों की फिर से मेरिट लिस्ट जारी करेगा। वहीं, रविवार को बीएसए प्रेमचंद यादव ने रुपईडीह, हलधरमऊ और पंड़रीकृपाल कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में 73 पदों पर टीचरों की नियुक्ति होनी है। चार सितंबर को सीडीओ एम. अरुन्मोलि की अध्यक्षता में अभ्यार्थियों की मेरिट के आधार पर काउंसिलिंग कराई गई थी। इस बीच मेरिट लिस्ट से बाहर हुए अभ्यर्थियों ने सीडीओ से शैक्षणिक अनुभव का वेटेज न देने का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। इस पर सीडीओ ने बीएसए को तलब किया है।
विज्ञापन

बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि अभ्यर्थियों ने काउंसिलिंग के समय अनुभव प्रमाणपत्र नहीं लगाया था। जिसके चलते मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं किए गए हैं। शिक्षकों की नियुक्ति पूरी पारदर्शिता के साथ की जा रही है। फिर से नई मेरिट लिस्ट जल्द जारी कर काउंसिलिंग कराई जाएगी। बीएसए ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी से नियुक्ति के नाम पर कोई पैसे की डिमांड करता है तो उसके बहकावे में न आएं। संशय की स्थिति में उनके सीयूजी नंबर 9453004131 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनका कहना है कि अब तक आए मामलों की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 और 16 को निपुण असेसमेंट टेस्ट
बीएसए ने बताया कि रविवार को रुपईहीह, हलधरमऊ और पंडरीकृपाल के कस्तूरबा गांधी विद्यालय का निरीक्षण किया गया है। आगामी 15 और 16 सितंबर को जिले में निपुण एसेसमेंट टेस्ट (नैट) होना है। ऐसे में कस्तूरबा गांधी विद्यालय व परिषदीय विद्यालय में पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर अभिभावकों से सहयोग करने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed