फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Exen deposited 2.66 lakh, still the pole was not removed

Gonda News: एक्सईएन ने जमा कराए 2.66 लाख, फिर भी नहीं हटा पोल

Sat, 07 Feb 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Exen deposited 2.66 lakh, still the pole was not removed
रुपईडीह/मनकापुर/गोंडा। घर के परिसर से ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल हटाने के नाम पर अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) ने 2.66 लाख रुपये जमा तो करा लिए, लेकिन महीनों बाद भी न पोल हटा और न ट्रांसफार्मर। अधिकारियों के चक्कर लगाते-लगाते थक चुकी हूं। यह दर्द शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में मालवीय नगर निवासी मालती गुप्ता ने अधिकारियों के सामने बयां किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस में मनकापुर तहसील में सीडीओ अंकिता जैन, एडीएम आलोक कुमार व एएसपी (पूर्वी) मनोज कुमार रावत ने फरियादियों की सुनवाई की। तरबगंज में सीआरओ रिंकी जायसवाल, सदर में एसडीएम अशोक गुप्ता और करनैलगंज में एसडीएम नेहा मिश्रा ने शिकायतें सुनीं। मनकापुर में बभनजोत से आईं राबिया खातून ने बताया कि उनकी जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर गेहूं की बोआई करा दी है। दरियापुर के अन्नू, पचपुती जगतापुर के परसनपुरवा की श्यामकली समेत कई फरियादियों ने सरकारी व निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें दर्ज कराईं। जिले भर की तहसीलों में कुल 278 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र आठ का ही निपटारा हो सका।
विज्ञापन

दरवाजे पर टूटकर लटका बिजली का पोल-तार
सदर तहसील में रुपईडीह के केवलपुर निवासी शशि शेखर ने बताया कि उनके मुख्य दरवाजे पर विद्युत पोल तार समेत टूटकर लटका पड़ा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई महीनों से शिकायत के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारियों ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान एसडीएम अवनीश त्रिपाठी, सीओ सिटी आनंद कुमार राय, उदित नारायण पालीवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरौनी में दर्ज कर दिया दूसरे का नाम
तरबगंज/करनैलगंज। तरबगंज तहसील पहुंचे नवाबगंज चकरसूल निवासी जगन्नाथ ने बताया कि आबादी की भूमि पर उनका मकान बना है और कुछ हिस्से में नींव भरी है, लेकिन घरौनी के अभिलेख में किसी दूसरे व्यक्ति का नाम दर्ज कर दिया गया है। यहां कुल 94 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से केवल पांच का निपटारा हुआ।
मंदिर की भूमि पर कब्जा
करनैलगंज में कटरा बाजार के सेल्हरी मंडप निवासी पुजारी सोनू दास ने मंदिर की भूमि पर जबरन कब्जे की शिकायत की। तहसीलदार अतुल पाल ने बताया कि यहां 67 प्रार्थना पत्र मिले, जिनमें से मात्र एक का समाधान किया जा सका।

शिकायत करने आए, मोबाइल हो गया चोरी
इटियाथोक के पारासराय शावकपुरवा निवासी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह सदर तहसील में बालपुर जाट निवासी सास की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करने आए थे। भीड़भाड़ के दौरान उनकी जेब से मोबाइल चोरी हो गया। उन्होंने सीओ सिटी आनंद कुमार राय से लिखित शिकायत की है। इसी तरह मुजेहना के रेतवागाड़ा निवासी मस्तराम का भी तहसील परिसर में मोबाइल चोरी हो गया। दोनों मामलों में पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed