फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Exam,gonda,pet

कड़ी निगरानी में आज 20 केंद्रों पर होगा पीईटी

Fri, 14 Oct 2022 11:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Exam,gonda,pet
फोटो-6-गोंडा स्थित शहीदे आजम सरदार भगत सिंह इंटर कॉलेज। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। शनिवार को जिले के 20 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) आयोजित होगी। चार पालियों में होने वाली परीक्षा में 38880 परीक्षार्थी शामिल होंगे तथा उनके लिए पानी, बिजली व यातायात की व्यवस्था की गई है। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सात सेक्टर मजिस्ट्रेट व 25 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने शुक्रवार को नकल विहीन पीईटी की परीक्षा संपन्न कराने के लिए डीआईओएस सहित अन्य अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। पुलिस और साइबर सेल की टीमों को सोशल मीडिया पर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, केंद्रों के अलावा रोडवेज बस स्टैंडों, रेलवे स्टेशनों व चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों सहित डीआईओएस, बीसएसए, डीपीआरओ, जिला कृषि अधिकारी, जिला गन्ना अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी व अन्य अधिकारियों की निगरानी में ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed