{"_id":"6392258e7d55883558682feb","slug":"exam-fraud-board-gonda-gonda-news-lko6609236149","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 260 कॉलेजों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़ा, 260 कॉलेजों को नोटिस
विज्ञापन
गोंडा। जिले में नकल माफियाओं की एक और करतूत सामने आई है। हाईस्कूल के बाद इंटरमीडिएट के परीक्षा फार्मों की जांच में 96 छात्रों के फार्मों में फर्जीवाड़ा पकड़ में आया है। इनके फार्म दो-दो कॉलेजों से भरवाए गए हैं। करीब 260 इंटर कॉलेज जांच के दायरे में आए हैं।
हाईस्कूल के परीक्षा फार्मों की जांच चल रही थी, इसी बीच इंटर के परीक्षा फार्मों की जांच से बड़ा फर्जीवाड़ा संज्ञान में आया है। यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 में नकल माफियाओं ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में भी खेल करने की तैयारी कर ली थी। बोर्ड को 96 परीक्षार्थी ऐसे मिले हैं, जिन्होंने परीक्षा के लिए दो-दो कॉलेजों से आवेदन किया है। फर्जीवाड़े में जिले के साथ बस्ती व बलरामपुर के कई इंटर कॉलेज जांच के दायरे में आ गए हैं। फिलहाल तीन दिनों में कॉलेजों को फर्जीवाड़े को लेकर जवाब देना है।
फर्जीवाड़े में इंटर कॉलेज सबसे आगे
फर्जीवाड़े में जिले के जगपति देवी इंटर कॉलेज हिलालपुर, सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज, सरपति देव इंटर कॉलेज पायर खास शीतलगंज, मां दुर्गा इंटर कॉलेज तेजपुर भोपतपुर, रामप्यारे शुक्ला इंटर कॉलेज आदर्श नगर बिरवा, रामशंकर एपीजी इंटर कॉलेज लैबुढ़वा, पंडित जमुना प्रसाद इंटर कॉलेज मन्नीजोत गौराचौकी, आरएस विद्यावती इंटर कॉलेज कुबरी मुबारकपुर, रामदयाल यादव इंटर कॉलेज बनरहा, विद्यार्थी जनकल्याण इंटर कॉलेज बभनान, गर्ग इंटर कॉलेज हथियागढ़, आईआईपी इंटर कॉलेज देवदत्त नगर मिझौरा, ताज इंटर कॉलेज सराय जरगर खोरहंसा, सर सैयद गर्ल्स इंटर कॉलेज, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज फतेहपुर बालपुर, रामाश्रय इंटर कॉलेज बल्लीपुर मनकापुर समेत करीब 200 कॉलेज शामिल हैं।
विज्ञापन
जांच के दायरे में आए बस्ती और बलरामपुर के कॉलेज
बोर्ड परीक्षा के फार्म की जांच में बस्ती और बलरामपुर के कॉलेज भी जांच के दायरे में हैं। श्री हरि राम किसान इंटर कॉलेज सुंदरनगर बेलभरिया बस्ती, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली बहादुरपुर, राम गरीब सिंह किसान इंटर कॉलेज कठौतिया सावडीह, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हर्रैया, आईपी इंटर कॉलेज मरवटिया बाजार बभनान, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारहपुर हरैया, श्रीहरिराम किसान इंटर कॉलेज सुंदरनगर बेलभरिया, श्री शेर बहादुर सिंह ग्रामीण विद्यालय इंटर कॉलेज रघुनाथपुर परशुरामपुर बस्ती जिले के शामिल हैं।
वहीं, बलरामपुर जिले के बीएवी इंटर कॉलेज बलरामपुर, हाजी इस्माइल इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर, डीएवी इंटर कॉलेज, बेगम हाजी गर्ल्स इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर, रामजीवन वर्मा इंटर कॉलेज भोपाल गौरा चौराहा, एजी हाशमी इंटर कॉलेज सादुल्लाह नगर, आदर्श इंटर कॉलेज महेश भारी, तुलसी सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, तुलसीपुर बलरामपुर जिले के कॉलेज चिह्नित हैं।
कॉलेजों से मांगा गया जवाब
इंटर कॉलेजों में हुई गड़बड़ियों पर उनसे जवाब मांगा गया है। 10 दिसंबर तक जवाब न देने वाले कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। राकेश कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक