फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   evm

2918 बूथों के लिए 3793 ईवीएम व 363 माइक्रो ऑब्जर्वर का रेंडमाइजेशन

Mon, 14 Feb 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
evm
गोंडा। विधानसभा निर्वाचन के सातों विधानसभाओं के सामान्य प्रेक्षकों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की देखरेख में एनआईसी में 2918 बूथों के लिए 3793 इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) वीवीपैट और 363 क्रिटिकल बूथों के लिए माइक्रो ऑब्जवर्स का द्वितीय रेंडमाइजेशन हुआ। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गिरीश कुमार प्रजापति ने रेंडमाइजेशन किया। अधिकारियों को पूरी जानकारी दी।
विज्ञापन

रेंडमाइजेशन में रिजर्व ईवीएम सहित विधानसभा 295-मेहनौन के 452 बूथों के सापेक्ष 558, 296-गोंडा के 429 बूथों के सापेक्ष 558, 297-कटरा बाजार 458 बूथों के सापेक्ष 596, 298-कर्नलगंज के 391 बूथों के सापेक्ष 509, 299-तरबगंज के 429 बूथों के सापेक्ष 549, 300-मनकापुर के 386 बूथों के सापेक्ष 500 तथा 301-गौरा के 379 बूथों के सापेक्ष 493 ईवीएम सहित कुल 3793 ईवीएम का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जवल कुमार ने बताया कि रिजर्व ईवीएम का उपयोग किसी भी बूथ पर ईवीएम, वीवी पैट आदि खराब होने की दशा में किया जाएगा। इसलिए बूथों के सापेक्ष 30 प्रतिशत अतिरिक्त ईवीएम व वीवीपैट आरक्षित की गई हैं। उन्होंने बताया कि यदि किसी भी बूथ पर ईवीएम, वीवीपैट के खराब होने की सूचना मिलेगी तो 15 से 20 मिनट के अन्दर उसे रिप्लेस कर दिया जाएगा। न्यूनतम समय में खराब ईवीएम या वीवीपैट को बदला जा सके, इसके लिए सभी सेक्टर, जोनल व मास्टर ट्रेनर्स को मतदान के दिन ईवीएम व वीवीपैट से लैस रहकर उनके सेक्टर या जोन में भ्रमणशील रखा जाएगा। इस दौरान एनआईसी में जिला निर्वाचन अधिकारी उज्जवल कुमार के साथ ही विधानसभा के प्रेक्षक रहे। जिसमें मेहनौन के प्रेक्षक डा. सीआर प्रसन्ना, गोंडा के प्रेक्षक टीपी राजेश, कटरा बाजार के प्रेक्षक सुभाष चन्द्र मजूमदार, कर्नलगंज के प्रेक्षक डीडी पंधारपते, तरबगंज के प्रेक्षक जेएम पठानिया, मनकापुर के प्रेक्षक केएस वासवा, गौरा के प्रेक्षक मनोज कुमार, प्रभारी अधिकारी कार्मिक/सीडीओ शशांक त्रिपाठी, सीआरओ जयनाथ यादव, अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जंगजीत वर्मा, सहायक जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अविनाश दूबे आदि रहे।
विज्ञापन

नोटा सहित 87 प्रत्याशियों के लिए होगा चुनाव
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि चूंकि सातों विधानसभाओं के उम्मीदवार फाइनल हो चुके हैं। नोटा सहित 87 प्रत्याशियों के लिए चुनाव होने हैं। इसलिए उसी के अनुसार विधानसभावार ईवीएम का रेंडमाइजेशन प्रेक्षकों एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में कराया गया है। उन्होंने बताया कि विधानसभा गोंडा में नोटा सहित 16, मेहनौन में 12, कटरा बाजार में 13, करनैलगंज में 11, तरबगंज में 11, मनकापुर में 11, मनकापुर में 11 तथा गौरा में 12 प्रत्याशी हैं। माइक्रो ऑब्जवर्स के रेंडमाइजेशन में जनपद के चिन्हित 363 क्रिटिकल बूथों के लिए माइक्रो ऑब्जवर्स का रेंडमाइजेशन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि क्रिटिकल बूथों पर विशेष निगरानी के लिए माइक्रो ऑब्जवर्स तैनात किए जा रहे हैं। जिससे निष्पक्ष व स्वतंत्र मतदान कार्य संपन्न कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed