फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Everyone gets freedom, education, open employment opportunities in Jammu and Kashmir

जम्मू कश्मीर में सब को मिली आजादी, शिक्षा, रोजगार के खुले अवसर

Fri, 27 Sep 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Everyone gets freedom, education, open employment opportunities in Jammu and Kashmir
गोंडा में संपूर्णानंद टाउन हाल में आयोजित आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते डॉ.महेंद्र सिंह। - फोटो : GONDA
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की ओर से शुक्रवार को टाउन हाल में राष्ट्रीय एकता अभियान के अंतर्गत जन-जागरण प्रबुद्ध गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री महेंद्र नाथ सिंह व विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री अवध क्षेत्र जितेंद्र सिंह रहे। गोष्ठी की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने की।
विज्ञापन

मंत्री सिंह ने कहा कि यह जो अनुच्छेद 370 और 35ए हटा है इसकी शुरुआत 1953 में मुखर्जी जी ने खुद को जम्मू-कश्मीर में गिरफ्तार करने से पूर्व कर दी थी। उन्होंने कहा था एक देश में दो विधान दो निशान व दो प्रधान की व्यवस्था उचित नहीं है तथा इसको तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की आवश्यकता है। जिसको उस समय की सरकार ने षड़यंत्रकारी ढंग से श्यामा प्रसाद मुखर्जी को गिरफ्तार करवाकर और रहस्यमय तरीके से उनको मृत घोषित कर दबाने का प्रयास किया था।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व व गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति के कारण आज कश्मीरवासियों को उनका हक मिला है। वहां के अनुसूचित समाज, अल्पसंख्या समाज के लोगों को आरक्षण के साथ आधारभूत सुविधाएं मिलने लगी हैं। सभी बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार मिल गया। जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रसाद शुक्ला ने बताया कि मंत्री सिंह ने पहले लोग जब भाषण देते थे तो हमेशा जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग, हिस्सा कहते थे। यह कहने की आवश्यकता क्यों पड़ती थी, क्या वह भारत का हिस्सा नहीं था, था परंतु अनुच्छेद 370 और 35ए होने के कारण एक दूरी थी, जो कि खत्म हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद सत्यदेव सिंह, क्षेत्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, विधायक बावन सिंह, प्रेम नारायण पांडे प्रतीक भूषण सिंह ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। इस अवसर पर शेष नारायण मिश्रा, पुष्कर मिश्रा, अकबाल बहादुर तिवारी, रमाकांत तिवारी, तुलसीदास रायचंदानी, जिला महामंत्री अमर किशोर कश्यप, विष्णु प्रताप सिंह, अनिल पासवान, सूर्य नारायण तिवारी आदि तमाम पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed