फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Even the pain of daughter could not be encouraged

दर्द भी बेटी का नही डिगा सका हौसला

Thu, 15 Oct 2020 09:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Even the pain of daughter could not be encouraged
गोंडा। परसपुर के पसका गांव की एसिड अटैक पीड़िता खुशबू को भले ही जिंदगी भर का दर्द मिला हो लेकिन हौसला कम नहीं हुआ है। छांव संस्था के सहयोग से लखनऊ केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में बेटी का अभी इलाज हो रहा है। संस्था के दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने कहा कि बेटी बहुत हिम्मती हैं और गुरुवार को उसे परिवार के लोगों ने खाना खिलाया। अब वह खाना भी खा रही है और परिवार से बात भी की।
विज्ञापन

केजीएमयू में कुछ इलाज और जांच होने के बाद उसके प्लास्टिक सर्जरी का प्लान तैयार किया गया है। इसके प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चिकित्सकों से बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी देकर चर्चा की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की रात में छत पर बने कमरे में तीन बहनों के साथ सोई खुशबू पर एसिड फेंका गया था। जिसमें उसका चेहरा झुलस गया था लेकिन शुक्र रहा कि आंखें बच गईं। उसकी दो बहनें हल्की झुलसी हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में ही हो रहा है। खुशबू को छांव संस्था की ओर से गोद लेकर फिर से पुराने स्वरूप में लाने का प्रयास कर रही है। जिससे उसे लखनऊ में भर्ती कराया गया है। गुरुवार को बेटी के स्वास्थ्य की जानकारी अमर उजाला को संस्था के दुर्गा प्रसाद शुक्ल ने दी। उन्होंने कहा कि बेटी स्वस्थ हो रही है और काफी सुधार है। उसे उचित इलाज की सुविधा मुहैय्या कराई जा रही है। प्लास्टिक सर्जरी के लिए कुछ जांच होनी है। जल्द ही खुशबू के आगे के इलाज की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला कल्याण विभाग ने बेटी के खाते में भेजे पांच लाख
लखनऊ में इलाज करा रही एसिड अटैक पीड़िता खुशबू के खाते में आर्थिक मदद की राशि भेज दी गई है। पसका के प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में बेटी का बैंक खाता था, महिला कल्याण विभाग ने रानी लक्ष्मीबाई सम्मान कोष के बजट से पांच लाख की राहत सहायता भेजा है। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि जिलाधिकारी की संस्तुति पर शासन के आदेश पर पांच लाख की राहत राशि भेज दी गई है। इसकी जानकारी भी बेटी के परिजनों को दे दी गई है।

पसका की गतिविधियों पर अभी भी टिकी है पुलिस की नजर
एसिड अटैक मामले में आरोपित आशीष को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। इसके बाद बाजार बंद करके कुछ लोग विरोध कर रहे थे। बताया जा रहा है कि इससे पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने आशीष के मुठभेड़ को सही करार दिया और स्पष्ट किया कि बेटी से यह बात करता था और इसी ने घटना को अंजाम दिया। इसलिए ही यह घर छोड़कर चला गया था। बताया जा रहा है कि सर्विलांस ट्रैकिंग से आशीष का नाम उजागर हुआ था जिसे पुलिस गोपनीय रखकर जांच कर रही थी। आशीष की लोकेशन ट्रैक होने पर मुठभेड़ हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed