फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Erosion is fast, 600 fields got submerged in Saryu in 24 hours

Gonda News: कटान तेज, 24 घंटे में 600 खेत सरयू में समाए

Thu, 01 Aug 2024 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 01 Aug 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Erosion is fast, 600 fields got submerged in Saryu in 24 hours
खेतों में कटान करती सरयू नदी। -संवाद
बहुवन मदार माझा गांव के सामने बांध के करीब पहुंची नदी, संकट बढ़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनैलगंज (गोंडा)। सरयू का जलस्तर जैसे-जैसे घट रहा है लगातार काटन बहुत तेज हो गई है। बीते 24 घंटे में 600 एकड़ से अधिक खेती योग्य भूमि नदी ने काट डाला है। नदी लगातार कटान कर रही है। तेजी से हो रही कटान से नदी जमीन को काटकर बांध के किनारे पहुंच गई है। हालांकि सरयू नदी खतरे के निशान से 20 सेंटीमीटर नीचे पहुंच चुकी है। पिछले एक सप्ताह से नदी का जलस्तर खतरे के निशान के आसपास ही बना हुआ है। दो दिनों से आंशिक डिस्चार्ज घटने से नदी का जलस्तर भी घट रहा है। 24 घंटे में नदी 20 सेंटीमीटर घटी है। जिससे कटान तेज हो गई है। नदी और बांध के बीच की जमीन बचा पाना किसानों के लिए नामुमकिन हो गया है और आने वाले समय में अगर इसी तरह कटान होती रही तो बांध पर संकट बढ़ सकता है। बुधवार को नदी का जलस्तर घटकर 23 सेंटीमीटर नीचे था और पानी का डिस्चार्ज 2.30 लाख क्यूसेक के आसपास रहा। आने वाले दो दिनों में जलस्तर बढ़ने की संभावना है। मगर सरयू नदी अपने स्वभाव के मुताबिक घटते समय कटान तेजी से करती है, जो मौजूदा समय में स्पष्ट दिखाई देने लगा है। ग्राम माझा रायपुर, पारा, परसावल, बेहटा, बांसगांव, कमियार के पास नदी बांध की तरफ तेजी से बढ़ रही है। वहीं बहुवन मदार माझा गांव के सामने बांध और नदी के बीच की दूरी बहुत कम हो चुकी है। जो आने वाले समय में बांध के लिए दिक्कत खड़ी कर सकती है। बांध की निगरानी कर रहे अवर अभियंता रवि वर्मा का कहना है कि बांध अभी सुरक्षित है, नदी की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। तटबंधों की सुरक्षा के लिए इंतजाम किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed