फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Employees engaged in election duty, rest of the work

चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारी, बाकी काम ठप

Sun, 12 Nov 2017 10:09 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Sun, 12 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
 निकाय चुनाव को लेकर विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दिये जाने से जन सामान्य के काम काज पर असर पड़ा है। राजस्व,तहसील,ब्लाक आदि विभाग के कर्मचारियों की निकाय चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है। इससे इन विभागों में वादकारियों व जनता के समस्याओं की सुनवाई का काम ठप पड़ गया है।
विज्ञापन


तमाम लोगों को दिक्कत हो रही है। ब्लाकों में पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर नगर आदि के काम नही हो पा रहे हैं। इसी तरह राजस्व विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों के लगाए जाने से खतौनी में संशोधन, वरासत, पैमाइश जैसे काम रूके हैं, आय जाति आदि के प्रपत्रों पर रिपोर्ट नही लग पा रही है।
विज्ञापन


वादकारियों के मामलों की सुनवाई के लिए अधिकारी कोर्ट पर नही बैठ पा रहे हैं। हांलाकि इस बावत एडीएम रत्नाकर मिश्रा का कहना है कि चुनाव कार्य से मौका मिलने पर विभागीय अधिक ारी व कर्मचारी विभागीय कार्य भी निपटा रहे हैं। निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम को प्राथमिका से निपटाया जाना भी जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट 
आम लोगों के रूके ये जरूरी काम 
* आय,जाति व निवास प्रमाण पत्र । 
* भूमि की पैमाइश । 
* सहायता,वरासत आदि की आख्या। 
* जन्म प्रमाणपत्र,पेंशन,शादी योजना की रिपोर्ट। 
इनसेट 
शासकीय कार्य 
* राजस्व की वसूली । 
* बाढ़ व फसलों का सर्वेक्षण । 
* शासकीय कार्य में आख्या देना। 

चल रही चेकिं ग हो रही तलाशी 
गोंडा। शहर में चुनाव को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है। पुलिस चुनाव के काम के साथ पब्लिक के काम को भी सामंजस्य से निपटाने का दावा कर रही है। हां कुछ काम प्रभावित जरूर हो रहे हैं। शिकायतों पर पुलिस सभी फरियादियों की शिकायतों का समय से निस्तारण नही कर पा रही है।


सीओ सदर भरत लाल यादव का कहना है कि आयोग के निर्देशों के तहत पुलिस कार्रवाई कर रही है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ मामलों के निस्तारण पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed