फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elgin - Crsdi dam may be dameged, two spur sliced

एल्गिन-चरसड़ी बांध को खतरा, दो स्पर कटे

Tue, 30 Jun 2015 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Tue, 30 Jun 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
दो स्पर पूरी तरह से कट गए हैं। एक नंबर स्पर 185 मीटर के स्थान पर मात्र 100 मीटर बचा है तो स्पर नंबर दो व तीन लगभग पूरी तरह कट चुके हैं। उनके कुछ अवशेष को बचाकर बांध को बचाने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री योगेश प्रताप सिंह ने एल्गिन-चरसड़ी बांध का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही मिलने पर उन्होंने तटबंध के निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


बाराबंकी के डीएम योगेश्वरराम के साथ ही जिलाधिकारी गोंडा अजय कुमार उपाध्याय ने भी बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि नदी की धारा के बहाव में आये 35 डिग्री तक के बदलाव से कभी भी तटबंध को खतरा बन सकता है। उन्होंने स्थानीय जनता से जिला प्रशासन की मदद करने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने स्वीकार किया कि एल्गिन-चरसड़ी ब्रिज के 9 से 13 नंबर तक के स्पर काफी संवेदनशील है। ऐसी स्थिति में अगर बांध को नुकसान होता है तो इससे 72 गांव प्रभावित होंगे, जिसमें से 10 गांव बाढ़ के मुहाने पर आ जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अपर जिलाधिकारी व उप जिलाधिकारी करनैलगंज को कैंप के जरिए इसकी निगरानी के निर्देश दिए।


उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था के साथ ही सुरक्षात्मक उपाय करने को भी कहा है।
राज्यमंत्री ने बताया कि पक्का तटबंध बनाने के लिए 967 करोड़ रुपये की एक परियोजना भारत सरकार को भेजी गई है, जिसे अभी मंजूरी का इंतजार है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से संवेदनशील है। बाढ़ या किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए अधिकारियों को समुचित निर्देश दिये गये है। गांव से बेजार होने वाले ग्रामीणों के रुकने के लिए पाल्हापुर में कैंप बनाकर उन्हें टिकाए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed