फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Electricity cut 42 times in the city

Gonda News: शहर में 42 बार कटी बिजली

Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 18 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Electricity cut 42 times in the city
गोंडा। भीषण गर्मी में बिजली का अंधाधुंध कटौती से शहर से लेकर गांवों तक हाहाकार मचा है। मंडल मुख्यालय पर शनिवार दोपहर से लेकर रविवार शाम तक 42 बार बिजली ट्रिंपिंग हुई। गर्मी से बेहाल उपभोक्ता जेई व एसडीओ को कॉल करते रहे मगर उनका मोबाइल ही बंद रहा। ऐसे में शहर के करीब 50 हजार लोग रात में चैन की नींद नहीं सो सके। वहीं ओवरलोडिंग के चलते पिछले 15 दिन में 192 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं।
विज्ञापन

पावर कॉर्पोरेशन के कंट्रोल रूम नंबर 8004922553 पर रविवार को 219 शिकायतें आईं। इनमें सबसे अधिक समस्या लो-वोल्टेज की बताई गई। शनिवार रात ट्रांसफार्मर के ओवरलोड होने के कारण बार-बार ट्रिपिंग से शहर के आवास विकास, विष्णुपुरी, पटेेलनगर, छेदीपुरवा, चौक बाजार, झंझरी ब्लाॅक रोड समेत आसपास की 50 हजार आबादी प्रभावित रही। विष्णुपुरी के अविनाश सिंह, पूरे शिवा बख्तावर के सर्वेश मिश्र, केके मिश्र आदि ने बताया कि पूरी रात बिजली की आंखमिचौली चलती रही।
विज्ञापन

मसकनवा संवाद के अनुसार क्षेत्र में लोगों को आठ से दस घंटे भी सुचारू रूप से बिजली मिलना मुश्किल हो रहा है। शाम छह बजे से रात 12 बजे तक पीक आवर में आपूर्ति समय में भी ओवरलोड होने से लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। मसकनवा बाजार सहित छपिया, बभनान, गौराचौकी, भोपतपुर, परसा, हथियागढ़, चांदनीचौक, टैरवा, माडा, बभनजोतिया, महमूदपुर, कुनगईया, भरपुरवा, तालागंज, खालेगांव, गायघाट, पतिजिया, पटखौली, तेंदुआ रानीपुर, दरियापुर सहित करीब 50 गांवों की एक लाख आबादी इससे परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कटरा बाजार संवाद के मुताबिक नगर पंचायत क्षेत्र में दो सप्ताह से लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। नगर पंचायत को 16 घंटे भी विद्युत आपूर्ति नहीं मिल रही है। दूसरी तरफ बाजार में लगे पुराने जर्जर तार को बदलने के नाम पर घंटों बिजली कटौती की जा रही है जिससे व्यापारी वर्ग नाराज है। व्यापारी नितिन कुमार, पंकज दूबे, ध्रुव कुमार, रिजवान अहमद, बरसाती आदि ने बताया कि इस समय लो वोल्टेज से दुकान के पंखे भी हवा नहीं दे रहे है। कटरा बाजार में बने उपकेंद्र के कुछ कर्मचारी शटडाउन के नाम पर घंटों कटौती कर रहे है। उपखंड अधिकारी नरसिंह भारती ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते फाल्ट की समस्या आ रही है। कर्मचारियों की कमी से सही कराने में दिक्कत आ रही है।
मनकापुर संवाद के अनुसार नगर में सुबह सात बजे से 10 बजे तक और दोपहर दो से पांच बजे तक विद्युत कटौती की जा रही है। इसके अलावा ओवरलोडिंग में शाम छह बजे से रात्रि 11 बजे तक बार-बार ट्रिपिंग के कारण सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होती है। जेई शत्रुहन सिंह का कहना है कि मुख्य ग्रिड फेल होने व लाइन फाल्ट के कारण अतिरिक्त विद्युत कटौती होती है। वहीं, विद्युत उपकेंद्र देहात के रेहरा, नवोदय, मोतीगंज, मसकनवा फीडरों पर भारी विद्युत कटौती हो रही है। इन फीडरों पर आठ से 10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जेई के अनुसार ओवरलोडिंग में जब भी सप्लाई ब्रेक होती है तो 45 मिनट बाद ही उस फीडर की लाइन पुन: चालू हो पाती है।
तरबगंज संवाद के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में उपभोक्ताओं को 8-10 घंटे ही विद्युत आपूर्ति हो रही है। नगर क्षेत्र में भी 16-18 घंटे विद्युत आपूर्ति होती है। इसके साथ ही लो वोल्टेज की समस्या भी बनी रहती है।
बेलसर संवाद के अनुसार शुक्लागंज उपकेंद्र से दिन में मात्र दो से तीन घंटे ही विद्युत आपूर्ति होती है। मोतीगंज संवाद के मुताबिक क्षेत्र में तीन उपकेंद्रों से विद्युत आपूर्ति होती है। जिसमें मनकापुर उपकेंद्र के विदानगर फीडर से जुड़े गांव रामनगर बनकट, विदानगर, नौबरा, पंडितपुरवा में सिर्फ बल्ब का तार लाल रहता है। लो वोल्टेज की समस्या से लोग परेशान हैं। वहीं उपकेंद्र राजापुर परसौरा से संचालित गांवों में भी इन दिनों बिजली संकट गहराया है। डुमरियाडीह फीडर से भी बहुत ही कम आपूर्ति होती है। क्षेत्र के लोग लो वोल्टेज व विद्युत कटौती से परेशान हैं।


अधीक्षण अभियंता रामनरेश सरोज ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली की खपत दोगुनी हो गई है, जिससे आपूर्ति में समस्या आ रही है। मगर उपभोक्ताओं को समय से बिजली मिले, इसके लिए जेई व कर्मचारी लगे हुए हैं। सभी को उपभोक्ताओं का फोन उठाने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed