फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   electric rail line Broken

स्पार्किंग से रेल की इलेक्ट्रिक लाइन टूटी

Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Apr 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
electric rail line Broken
भारतीय रेल - फोटो : PTI

गोरखपुर रेल रूट पर गुरुवार को बिजली की ओवरहेड लाइन से होने वाला हादसा की-मैन की सूझबूझ से टल गया। स्पॉर्किंग से ओवरहेड हाईटेंशन लाइन का तार और राड टूटकर ट्रैक पर गिर गए। इससे रेल ट्रैक पर आग लग गई। इसकी सूचाना की-मैन ने रेलवे को दी। जिससे अधिकारियों ने तत्काल रेल गाड़ियों का आवागमन रुकवाकर फाल्ट को दुरुस्त कराया।

विज्ञापन


इस बीच करीब 45 मिनट तक दो ट्रेनों का आवागमन प्रभावित रहा। गोंडा-गोरखपुर रेलरूट से होकर जाने वाली हाईटेंशन लाइन किलोमीटर संख्या 615 पर अचानक दो तारों के बीच हुई स्पॉर्किंग से टूट गया। तार के साथ एक राड ट्रैक पर आ गिरी, जिससे आग लग गई।
विज्ञापन


ट्रैक पर आग लगी देख इसकी सूचना सुबह 5:35 बजे ट्रैक की निगरानी में लगे की-मैन मुकेश कुमार व एक ग्रामीण ने तत्काल रेलवे को दी। सहायक स्टेशन मास्टर रमेश शाह ने बताया कि जिस समय उन्हें सूचना मिली, ठीक उसी समय चार नंबर रेल लाइन पर गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन व लाइन नंबर तीन पर 11211 एक्सप्रेस ट्रेन आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए आनन-फानन में इसका मैसेज कंट्रोल को फारवर्ड किया गया। जिसके बाद कंट्रोल के आदेश पर गोंडा-गोरखपुर पैसेंजर ट्रेन को पीछे कर उसे लाइन नंबर तीन से पास कराया गया। इस बीच करीब 45 मिनट तक गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed