फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   election

थमा चुनावी शोर, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
election
फोटो-19-गोंडा में पुलिस लाइन में बने काउंटर पर अधिकारियों व कर्मचारियों से वाहनों से संबंधित जानक? - फोटो : GONDA
गोंडा। विधानसभा चुनाव को लेकर चल रहे चुनाव प्रचार का शोर शाम पांच बजे थम गया है। पार्टियों ने आखिरी दिन रोड शो करके ताकत दिखाई। रविवार को मतदान होगा। शनिवार की सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शहीदे आजम भगत सिंह इंटर कॉलेज से होगी। 1003 वाहनों से 1661 मतदान केंद्रों के लिए 2918 पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। बूथों के लिए 12587 कार्मिकों की ड्यूटी तय हो गई है। पीठासीन अधिकारी के साथ रवाना होना है। पोलिंग बूथों तक कार्मिकों को पहुंचाने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेटों को जिम्मेदारी दी है। इसके साथ ही पोलिंग बूथों के बस्तों को भी तैयार किया गया है। शनिवार को मतदान केंद्रों के लिए कार्मिक रवाना होंगे।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने विधानसभा निर्वाचन हेतु पोलिंग पार्टियों की रवानगी, वाहन व्यवस्था, ईवीएम व लेखन सामग्री आदि उपलब्ध कराने की व्यवस्था को टामसन इंटर कॉलेज पहुंचकर देखा। कहाकि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करा ली जाएं, जिससे शनिवार को पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान कोई दिक्कत न हो। निरीक्षण के दौरान डीएम ने टामसन में विधानसभावार बनाए गए आरओ काउंटर एवं एलबीएस विज्ञान संकाय में बनाए ड्यूटी काउंटर पर जाकर तैयारियों को देखा। जिलाधिकारी ने एलबीएस विज्ञान संकाय परिसर में विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत नियुक्त सभी 197 सेक्टर व 29 जोनल मजिस्ट्रेटों को पोलिंग पार्टी की रवानगी से लेकर मतदान समाप्ति तक क्या और कैसे करना है, आदि के बारे में विधिवत जानकारी दी। सीडीओ शशांक त्रिपाठी ने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को विस्तार उनके दायित्वों के बारे में बताया।
विज्ञापन

रविवार को मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होंगे
जिलाधिकारी ने बताया कि 27 फरवरी को पांचवें चरण में जनपद में मतदान होना है। मतदान का समय सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक है। मतदान शुरू होने पूर्व होने वाली मॉकपोल की प्रक्रिया समस्त बूथों पर सुबह छह बजे से सात बजे के अंदर हर हाल पूर्ण करा ली जायेगी। उन्होंने सभी सेेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट्स को निर्देश दिए कि भ्रमण के दौरान मतदान केंद्रों आदि की वीडियोग्राफी कराते रहेंगे जिससे किसी भी प्रकार की दिक्कत आने पर वीडियो फुटेज के सहयोग से कार्यवाही कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर मचाया शोर, शाम से बूथ प्रबंधन में जुटे
विस चुनाव में पूरे दिन प्रत्याशी माहौल बनाते रहे। कोई बाइक रैली तो कोई पैदल जूलूस निकाला। इसके साथ ही कार्यकर्त्ताओं ने घर- घर संपर्क किया। पूरे दिन की कवायद के बाद शाम को हर बूथ पर अपने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के साथ ही सामग्री दिए। बूथों पर दो सौ मीटर के बाहर मतदाताओं के सहयोग के लिए टीम लगाई है। इसके अलावा बूथों के एजेंट तय किए। जो बूथ पर मतदान पर नजर रखेंगे। इस तरह जिले की सातों सीटों के प्रत्याशी पूरे दिन कवायद में जुटे रहे।
विधानवार स्थिति मतदाताओं और मतदान स्थलों पर एक नजर
विस क्षेत्र - मतदान केंद्र - मतदेय स्थल- महिला मतदाता- पुरुष मतदाता- थर्ड जेंडर - कुल मतदाता
मेहनौन - 246 - 452 - 168195 -197157 - 13 - 36565
गोंडा - 201 - 429 - 161358 - 185325 - 31 - 346714
कटरा बाजार- 279 - 458 - 179802 - 206344 - 15 - 386161
करनैलगंज - 224- 391 - 153193 - 175905 - 21 - 329119
तरबगंज - 253- 423 - 170407 - 195789- 23- 366219
मनकापुर- 229 - 386- 153965 - 177458 - 27- 331450
गौरा - 229- 379 - 146860 - 173809 - 16 - 320685
योग - 1661 - 2918 - 1133780 - 1311787 - 146 - 2445713
इनसेट
युवा मतदाताओं पर एक नजर
विस क्षेत्र - 18 से 19 वर्ष - 20 से 29 - 30 से 39
मेहनौन - 4908 - 74548 - 100144
गोंडा - 3843 - 64595 - 101530
कटरा बाजार- 6075 - 82456 - 109439
करनैलगंज - 5572 - 66573 - 91945
तरबगंज - 7334 - 77290 - 100625
मनकापुर- 5271 - 64441 - 94256
गौरा - 4157- 57878 - 88437
योग - 37160 - 487781 - 686386
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed