{"_id":"5e3af2868ebc3ee5ef114174","slug":"elected-chiefs-of-five-villages-in-panchayat-by-election-gonda-news-lko5068716121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उपचुनाव में पांच गांवों के चुने गए मुखिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उपचुनाव में पांच गांवों के चुने गए मुखिया
विज्ञापन
गोंडा में नबाबगंज के बहादुरा ग्रामपंचायत मे हुए प्रधानी के चुनाव मे प्रधान प्रत्याशी भूरीलाल को
- फोटो : GONDA
गोंडा। जिले की पांच ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के लिए हुए उपचुनाव की गणना पूरी हो गई। पांचों गावों को नए ग्राम प्रधान मिल गए। जिन्हें मतगणना के साथ ही प्रमाण पत्र दिया गया। जिले के नवाबगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत बहादुरा में पांच साल के लिए ग्राम प्रधान व 8 ग्राम पंचायत सदस्य चुने गए हैं, बाकी चार पंचायत में सिर्फ अवशेष कार्यकाल के लिए ही प्रधान चुने गए हैं। उप चुनाव से करनैलगंज के गुमदहा, कटरा बाजार के मथुरा चौबे, वजीरगंज के नौबस्ता, इंटियाथोक के सिंघवापुर में प्रधान चुने गए हैं।
नवाबगंज के बहादुरा ग्रामपंचायत मे हुए प्रधानी के चुनाव मे प्रधान प्रत्याशी भूरीलाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अमिरिका को तीन सौ 49 वोट हराकर विजय दर्ज किया। इस चुनाव मे भूतीलाल को 1004 वोट मिले वहीं विपक्षी अमिरिका को 668 वोट मिले। टोटल कुल वोट 2151वोट पड़े थे। विजेता भूरीलाल को एसडीएम तरबगंज राजेश कुमार व आर ओ सत्येंद्र सिंह ने प्रमाणपत्र दिया।
मिली जानकारी के अनुसार हरिनाम सिंह वर्तमान प्रधान थे सुरक्षित सीट होने के चलते हरिनाम सिंह ने अपने बगल के समाजिक प्रत्याशी भूरीलाल को चुनाव लड़ाया जबकि दूसरे प्रत्याशी अमिरिका को समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री के छोटे भाई बाबूलाल शास्त्री का समर्थन प्राप्त था। हरिनाम सिंह के समर्थक की जीत पर विजेता प्रत्याशी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि करनभूषण सिंह के विश्वनोहरपुर स्थित आवास पर जाकर आशीर्वाद लिया। विजेता प्रधान व उनके समर्थकों को करनभूषण ने विजेता को बधाई दी तथा आशा जतायी कि गांव के चौमुखी विकास के लिए नयी टीम दिन रात कार्य करेगी। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सत्येंद्र सिंह राजेश तिवारी जगदंबा सिंह हरिनाम सिंह अजय सिंह व बहादुरा गांव के तमाम लोग मौजूद रहे। कटरा बाजार के ग्राम पंचायत मथुरा के प्रधान पद की मतगणना कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुई।
विज्ञापन
यहां राज कुमार सिंह ने जनता का विश्वास जितने में सफल रहे उन्होंने अपने निकटम प्रतिद्वंदी को 42 मतों से पराजित किया। हो रहे पंचायत उप चुनाव में विकास खंड कटरा बाजार के मथुरा में प्रधान पद का मतगणना बुधवार को ब्लॉक मुख्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न हुआ। उप कृषि निदेशक डॉ. मुकुल तिवारी ने बताया कि मथुरा में कुल 1364 मतदाता थे जिनमें 772 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रधान पद के लिए कुल तीन प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। जिनमें राज कुमार सिंह को 295 मत मिले व उनके निकटम प्रतिद्वंदी इद्रीश 253 वोट मिलें वहीं निशा सिंह को 191 मत मिला। कुल 33 मत अवैध पाया गया। आरओ डॉ. मुकुल तिवारी ने 42 मतों से राज कुमार सिंह को प्रमाण पत्र देकर निर्वाचित घोषित किया। एडीओ पंचायत सुभाष पांडेय ने बताया कि मथुरा के प्रधान वित्तीय अनियमितता के कारण बर्खास्त हो जाने के कारण वहां प्रधान का पद रिक्त था।
वजीरगंज के ग्राम पंचायत नौबस्ता के ग्राम प्रधान पद की मतगणना में आनंदिता रजत 124 मतों से निर्वाचित घोषित की गईं। इस पद के प्रत्याशियों में आनंदिता रजत को 803, सन्तोष कुमारी को 679, सरोजनी को 142 व लीलावती को 16 मत मिले।17 मत अवैध रहे।निर्वाचित घोषित आनंदिता रजत को आर ओ/जिला कृषि अधिकारी जगदीश प्रसाद यादव ने प्रमाण पत्र प्रदान किया। मतगणना के समय एसडीएम मनकापुर, सीओ तरबगंज महावीर सिंह, प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे सहित तमाम पुलिस बल मौजूद रहा। इटियाथोक के ग्राम पंचायत सिंघवापुर के प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना के दौरान बुधवार को सीतापति ने अपनी प्रतिद्वंद्वी ओमप्रकाश को 212 वोट से पराजित किया।
आरओ बालक राम ने विजयी उम्मीदवार को प्रमाण पत्र दिया। मतगणना प्रक्रिया में मतदान अधिकारी के साथ मतगणना से जुड़े अधिकारी मौजूद रहे। निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया के लिए एसडीएम वीरपाल यादव, सहायक विकास अधिकारी विकास मिश्रा, एडीओ पंचायत केके तिवारी,थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर,थानाध्यक्ष धानेपुर संतोष तिवारी मौजूद रहे। करनैलगंज के ग्राम पंचायत गुमदहा के प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना के बाद अरविंद कुमार प्रधान घोषित किए गए। उन्होंने अशोक कुमार को 122 मतों से पराजित करके अपनी जीत दर्ज कराई। अरविंद कुमार को 556 मत मिले वही अशोक कुमार को 434 पर ही सन्तोष करना पड़ा। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान को रिटर्निंग आफिसर सदानंद चौधरी ने प्रमाण पत्र दिया। उन्हें कोतवाली पुलिस अपने वाहन में बैठकर घर तक छोड़ने गई। एसडीएम ज्ञानचन्द गुप्त, सीओ कृपाशंकर कनौजिया, कोतवाल कृष्ण कुमार राणा, एसएसआई राकेश सिंह, चौकी इंचार्ज रणजीत यादव, नागेश्वर नाथ पटेल भारी संख्या में पुलिस बल के साथ अंत तक मौजूद रहे।