फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly man murdered by slitting throat in Gonda

Gonda News: गला रेतकर बुजुर्ग की हत्या

Thu, 23 Oct 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Elderly man murdered by slitting throat in Gonda
विश्नोहरपुर/नवाबगंज। अशोकपुर मेठिया निवासी जगत नरायन यादव (70) की मंगलवार सुबह गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रामपुर बल्लीपुर गांव के पास सड़क किनारे छोड़कर आरोपी भाग निकले। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोप है कि छह दिन पहले आरोपी अरमान ने पति को जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

प्रेमा देवी ने बताया कि उनके पति जगत नरायन यादव मंगलवार सुबह मवेशियों को चारा देने के बाद दरवाजे पर बैठे थे। तभी रामपुर बल्लीपुर निवासी अरमान घर पहुंचा और पति को अपने संग रामपुर बुला ले गए। रामपुर बल्लीपुर में अरमान की मां की दुकान है। आरोप है कि वहां अपने साथी सौरभ के साथ मिलकर उनके पति की गला रेतकर हत्या कर दी। बताया कि जिस वक्त आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त गांव के ही कुछ लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

भाई संचित यादव का कहना है कि छह दिन पहले आरोपी अरमान ने धमकी दी थी। उस वक्त उसे गंभीरता से नहीं लिया गया। उधर, सूचना पाकर मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस के साथ फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच की। खून का नमूना लिया और फोटोग्राफी की है। थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एंटी मार्टम इंजरी आई है। पत्नी की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन





बड़े बेटे ने अयोध्या के सरयू तट पर दी मुखाग्नि

जगत नरायन के दो बेटियां व सात बेटे रामबरन, रामकरन, रामरतन, जतन, संजीत, छोटू, शत्रुघन हैं। उनकी मौत से पत्नी प्रेमा देवी सहित सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बुधवार को अयोध्या के सरयू तट पर बड़े बेटे रामबरन ने पिता को मुखाग्नि दी।

रंजिश में युवक की हत्या कर शव झाड़ी में फेंका
गोंडा। नगर कोतवाली के महादेवा गांव निवासी पंकज गिरि (28) की रंजिश में हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को वंशापुरवा के पास मंगलवार की सुबह झाड़ी में फेंक दिया गया। भाई बृजेश गिरि ने हत्या का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान के पति सहित छह लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
भाई बृजेश गिरि ने बताया कि उनका भाई पंकज गिरि सोमवार की रात गांव के दो लोगों के साथ चंदवतपुर गया था। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसे बुलाने चंदवतपुर गए। वहां दोनों साथियों ने यह कहकर वापस भेज दिया कि साथ में लेकर आ रहे हैं, लेकिन वह घर नहीं पहुंचा।

मंगलवार की सुबह 5.30 बजे भाई को तलाशते वंशापुरवा मोड़ के पास पहुंचे तो सड़क किनारे झाड़ी में शव पड़ा मिला। आरोप लगाया कि पुरानी रंजिश में उसके भाई की हत्या की गई है। उसने ग्राम प्रधान के पति नरेंद्र गिरि उनके बेटे समीर, आदर्श, अंकित, सुनील व राम महेश के खिलाफ भाई की हत्या का आरोप लगाया है। नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed