फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly man dies in public toilet

Gonda News: सार्वजनिक शौचालय में वृद्ध की मौत

Sat, 18 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 18 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies in public toilet
भंभुआ। सार्वजनिक शौचालय में शौच के लिए गए वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। घटना करनैलगंज के सकरौरा की है। शब्बीर अंसारी (60) फेरी लगाकर गुजारा करते थे। शनिवार सुबह आठ बजे वह घर से सार्वजनिक शौचालय के लिए निकले थे। परिवार के लोगों को लगा कि वापस आकर फेरी पर चले गए हैं। दोपहर में देखा कि फेरी का सामान घर में ही रखा है। परिवार के लोगों ने शब्बीर की तलाश शुरू की। मृतक के भतीजे अनीस ने शौचालय में जाकर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। उसने दरवाजे के नीचे से झांककर देखा तो शब्बीर शौचालय में ही पड़े थे। उसने आसपास के लोगों को बताया। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शब्बीर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉ. आलोक पांडेय ने मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed