फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly man beaten to death while trying to save grandson

Gonda News: पौत्र को बचाने गए बुजुर्ग की लाठी से पिटाई, मौत

Thu, 23 Oct 2025 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 23 Oct 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly man beaten to death while trying to save grandson
मेडिकल कॉलेज में रोती-बिलखतीं गुड्डा देवी व अन्य। - संवाद 
झंझरी। देहात कोतवाली क्षेत्र के बेसियाचैन ग्राम में बृहस्पतिवार सुबह गेहूं पिसाने जा रहे किशोर को घेरकर कुछ लोगों ने पीटना शुरू कर दिया। उसे बचाने आए बाबा रामतेज (70) की भी पिटाई कर दी गई। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। चार अन्य घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। दिवाली की रात पटाखा दगाने को लेकर हुए विवाद को लेकर वारदात हुई है।
विज्ञापन

बेसियाचैन निवासी जगदंबा ने बताया कि उनका 17 वर्षीय बेटा बंशी बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे गेहूं की पिसाई कराने आटा चक्की पर जा रहा था। रास्ते में गांव के चौराहे के पास पहले से मौजूद एक दर्जन लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर घर के लोग बचाने के लिए पहुंचे। इस पर बंशी की पिटाई कर रहे लोगों ने उन्हें, उनके पिता रामतेज, भाई बजरंगी, भाभी माया देवी को भी लाठी-डंडे व सरिया से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान रामतेज ने दम तोड़ दिया। अन्य का इलाज चल रहा है। जगदंबा ने बताया कि दिवाली की रात रक्षाराम का बेटा पटाखा दाग रहा था। उस वक्त गोले की चिन्गारी उनके बेटे भोला के ऊपर पड़ गई थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों पक्षों में पंचायत भी हुई थी। इसी को लेकर बृहस्पतिवार को घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई है। गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

हमरे बप्पा का क्या कसूर था
मृतक की बेटी गुड्डा देवी ने कहा कि हमरे बप्पा का क्या कसूर था। वो तो बचाने के लिए गए थे। वह कभी किसी झगड़े में नहीं पड़ते थे। यह कहते हुए वह बिलखकर रोने लगीं। गांव की महिलाओं ने उन्हें संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed