फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Elderly injured due to collision with bike rider, death

बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग घायल, मौत

Sun, 06 Sep 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Elderly injured due to collision with bike rider, death
नवाबगंज (गोंडा)। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क पार कर रहे वृद्ध को टक्कर मार दी। घायल वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के खड़ौवा गांव तिवारी पुरवा निवासी राधेश्याम तिवारी (70) रविवार की सुबह अपने गांव कटराभोग चंद- किशुनदासपुर के सामने सड़क पार कर रहे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे घर वालों ने आननफानन उन्हें अयोध्या के श्रीराम अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस बाबत कोल्हमपुर चौकी इंचार्ज मदनलाल गौतम ने बताया कि खड़ौवा गांव निवासी एक वृद्ध की सड़क पार करते समय दुर्घटना हुई थी जिसकी इलाज के दौरान मौत की सूचना मिली है लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed