{"_id":"6925f00efcf397d0360f2ac6","slug":"eight-year-old-girl-raped-by-teenager-gonda-news-c-100-1-slko1026-147786-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: आठ वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: आठ वर्षीय बालिका से किशोर ने किया दुष्कर्म
Tue, 25 Nov 2025 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 25 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
मनकापुर। आठ वर्षीय बालिका से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। मां की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी बाल अपचारी को संरक्षण में लिया है।
एक गांव की महिला ने मनकापुर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि सोमवार शाम उसकी आठ वर्षीय बेटी की साइकिल में हवा भरने के बहाने पड़ोस में रहने वाला 15 वर्षीय किशोर अपने घर ले गया। वहां उसने कमरे में बालिका के साथ दुष्कर्म किया। वह रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। कोतवाल निर्भय नारायण सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। बालिका का मेडिकल कराया जा रहा है। आरोपी बाल अपचारी को संरक्षण में लिया गया है। (संवाद)