फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight people, including woman injured in case of assault, case registered

मारपीट में महिला समेत आठ लोग घायल, केस

Sun, 16 May 2021 09:37 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
Eight people, including woman injured in case of assault, case registered
गोंडा। रंजिश को लेकर तीन अलग-अलग मारपीट में एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। पुलिस ने तीनों मामले में केस दर्ज कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

थाना मोतीगंज क्षेत्र के मतवरिया गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर शनिवार को गांव के अंगद कश्यप वा संतोष बरवार के बीच मामूली कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई।
जिसमें अंगद, हजारीलाल, गोली, कौशल्या, संतोष, धनीराम व नाथू घायल हो गए। दूसरी घटना में मोतीगंज बाजार की रहने वाली सुनीता सोनी ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि 12 मई को उसके पति प्रमोद सोनी किसी काम से मुख्यालय गए थे।
विज्ञापन

तभी बाजार के ही रहने वाले संदीप, पलालू, शिवबाबू व अनिल अपने एक दर्जन साथियों संग उसकी सराफा की दुकान में घुस आए अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरी घटना में थाना क्षेत्र के हड़हवा गांव के रहने वाले वरुण पांडेय ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि उसके गांव के ही रहने वाले राजकुमार वर्मा छुट्टा जानवरों को खदेड़कर उसके खेत में कर रहे थे। जब उसने विरोध किया तो अपने दस साथियों संग मिलकर उसे लाठी-डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया।

मामले में वरुण पांडेय ने थाने में राजकुमार वर्मा समेत आठ लोगों के खिलाफ मारपीट, धमकी, बल्वा वा लॉकडाउन उल्लंघन तथा महामारी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष मोतीगंज ब्रम्हानंद सिंह ने बताया कि सभी मामलों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि अभियुक्त रामआशीष, राममिलन, राजकुमार, प्रदीप, रामलायक व विक्रम वर्मा को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed