फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eight lakh eligible people of the district deprived of Ayushman scheme

आयुष्मान योजना से वंचितिजले के आठ लाख पात्र

Fri, 27 Nov 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Eight lakh eligible people of the district deprived of Ayushman scheme
गोंडा में खाली पड़ा जिला अस्पताल स्थित आयुष्मान योजना के बना आरोग्य-मित्र कक्ष। - फोटो : GONDA
अगोंडा। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत चयनित जिले के दो लाख से अधिक सूचीबद्ध परिवारों में से अभी तक केवल 65 हजार को ही गोल्डन कार्ड का लाभ मिल पाया है। दो साल से संचालित इस महत्वपूर्ण योजना के लाभ से करीब डेढ़ लाख परिवार वंचित हैं। जिले में दो लाख पांच हजार 735 परिवारों के दस लाख सदस्यों को गोल्डेन कार्ड से आच्छादित किया जाना है। लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते ऐसा नहीं हो पाया जिससे करीब डेढ़ लाख परिवारों के करीब आठ लाख लोग इसका लाभ नहीं ले सके।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना कार्ड बनाये जाने व लाभार्थियों का सहयोग करने के लिए अलग कक्ष बनाया गया तथा आरोग्य मित्र की नियुक्ति की गई। लेकिन अस्पताल में आने वाले मरीजों का कार्ड बनाये जाने में समस्या हो रही है। कभी नेटवर्क बाधित होने का हवाला दिया जाता है तो कभी आरोग्य मित्र कक्ष में कर्मचारी नदारद मिलता है।
विज्ञापन

योजना में दो लाख परिवार हैं सूचीबद्ध
आयुष्मान भारत योजना में 2011 के आर्थिक गणना के मुताबिक जिले के 2,05,735 सूचीबद्ध आर्थिक रुप से कमजोर परिवारों राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का गोल्डन कार्ड बनाकर प्रतिवर्ष पांच लाख रुपए तक निशुल्क उपचार का लाभ दिया जाना था। लेकिन योजना के दो वर्ष बाद में 145735 परिवारों का गोल्डन कार्ड नहीं बन सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्ट फ़ाइल-
सूचीबद्ध परिवार- 2,05,735
गोल्डन कार्ड बना- 65000
चयनित अस्पताल (सरकारी)-19
चयनित अस्पताल (निजी)- 6
कैंप लगाकर बनाया जा रहा कार्ड
जिले के सभी ग्राम पंचायतों में कैंप लगाकर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत सूचीबद्ध परिवारों का गोल्डन कार्ड बनाया जा रहा है। अभी तक लक्ष्य 205735 के सापेक्ष 65 हजार परिवार का कार्ड बनाया जा चुका है। सूचीबद्ध परिवारों के दस लाख सदस्यों को इसका लाभ दिया जाना है जिसमें से 145633 सदस्यों को लाभ मिला है। -डॉ. संदीप कुमार तिवारी, जिला नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed