फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Eid-ul-Ajha will celebrate today, thousands of hands will rise for happiness

ईद-उल-अजहा आज,सजदे में झुकेंगे सर,दुआ को उठेंगे हाथ

Sun, 11 Aug 2019 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2019 09:57 PM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Ajha will celebrate today, thousands of hands will rise for happiness
10-गोंडा के फैजाबाद रोड परकपडे़ खरीदतीं युवतियां व महिलाएं - फोटो : GONDA
गोंडा। त्याग, बलिदान, ईमान और सच्चाई का पैगाम देने वाले ईद-उल-अजहा का त्यौहार सोमवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के गोंडा ईदगाह के अलावा अलग-अलग करीब 40 ईदगाहों व 150 मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की जाएगी। ईद-उल-अजहा की मुख्य नमाज शहर के गोंडा ईदगाह में सुबह नौ बजे अदा की जाएगी। यहां पर लाखों के लोगों के सर सजदे में झुकेंगे और नमाज के बाद लोगों की ओर से मुल्क में तरक्की व अमनो चैन के लिए सामूहिक दुआएं मांगी जाएगी। ईद-उल-अजहा को बकरीद के नाम से भी जाना जाता है। जिला प्रशासन की ओर से बकरीद को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये हैं। बकरीद को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस बारे में मदरसा फुरकानियां के मुफ्ती इब्राहीम ने बताया कि अल्लाह के हुक्म पर पैगम्बर हजरत इब्राहीम अलैहिस्सलाम की ओर से अपने बेटे हजरत इस्माईल अलैहिस्सलाम को कुर्बान करने (जिसमें खुदा के हुक्म से फरिश्तों की ओर से हजरत इस्माईल को हटा दिया गया था और उनकी जगह पर दुम्बा को रख दिया गया था उसकी कुर्बानी हो गई थी।) की याद में ईद-उल-अजहा मनाया जाता है। हजरत इस्माईल की खुदा के हुक्म से जान बच जाने की खुशी में ईद मनायी जाती है। वहीं इस बकरीद को लेकर शहर में तैयारियां पूरी हो गई हैं। शहर व ईदगाह के आसपास साफ सफाई करा दी गई है।
विज्ञापन

लोगों के आसानी के लिए अलग मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज की व्यवस्था की गई है। ईदगाह में सुबह नौ बजे नमाज होगी जबकि मस्जिदों में कहीं सात बजे तो कहीं साढ़े सात बजे,कहीं आठ बजे तो कहीं नौ बजे कहीं पर 10 बजे नमाज का समय रखा गया है। बकरीद में सुरक्षा को लेकर कड़े इंतजाम किये गये हैं। इस बारे में एसपी आर के नय्यर ने बताया कि सभी इबादतगाहों पर सुरक्षा के इंतजाम किये गये हैं। अराजकतत्वों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग के अधिकारियों के अलावा सादे कपड़े में पुलिस के जवानों को लगाया गया है। उन्होंने बताया कि वह डीएम साहब के साथ खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। ईदगाह के आसपास भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। जबकि सभी तहसीलों में एसडीएम व सीओ मोबाइल रहकर निगरानी करेंगे। थानाध्यक्षों व गांव के चौकीदारों व अन्य मुखिबरों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन

बाजार में बकरीद को लेकर खूब हुई खरीदारी
बकरीद की तैयारी को लेकर बाजार में रविवार को खूब रौनक रही। खरीदारों की भीड़ से देर शाम तक चहल पहल रही। लोगों ने कपड़े, जूते, चप्पल, सेंवईंयां, मेवे, खोवा अन्य चीजों की खूब खरीदारी की। शहर के ठठेरी बाजार,चौक बाजार,फैजाबाद रोड,तरबगंज रोड पर खूब भीड़ रही। वहीं महिलाओं ने भी अपने पसंद व जरूरत के चीजों की खरीदारी की। कपड़े, चूड़ी, चप्पल आदि की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ रही। चूूूड़ी की दुकानों पर तो खूब काफी देर बाद नंबर से चूड़ी खरीदने का मौका मिलता था। किसी भी त्यौहार की तैयारी में महिलाओं का अहम रोल होता है। बाजार में खरीदारी करते लोगों में महिलाओं की तादात ज्यादा दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहेगा रूट डायवर्जन
ईद-उल-अजहा की विशेष नमाज नगर के मोहल्ला पटेलनगर में स्थित गोंडा ईदगाह में सुबह नौ बजे होगी। बड़ी तादात में लोग यहां पर नमाज अदा करने के लिए ईदगाह पहुंचेंगे। भीड़ को देखते हुए पहले से ही जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को दुरूस्त रखने के लिए सुबह से नमाज खत्म होने के बाद तक के लिए रूट का डायवर्जन कर दिया है। इस बारे में सीओ ट्रैफिक जितेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि सोमवार को ईदगाह की ओर से जाने वाली सड़क पर कोई भी वाहन नहीं चलेंगे जिससे कोई व्यवधान हो। यातायात बाधित न हो इसके लिए डायवर्जन रूट चार्ट के मुताबिक चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस को लगा दिया गया है। उन्होंने कहा कि लोगों से अपील है कि आने जाने के लिए पिकट व अन्य चौराहों पर लगे ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन कर बेहतर यातायात के लिए सहयोग करें। निर्देशों का पालन न करने वाले लोगों के वाहन को चालान करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed