फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education

परिषदीय स्कूलों के बजट में 53 लाख रुपये की कर दी कटौती

Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
education
गोंडा। जूनियर हाईस्कूल परिसर में संचालित बेसिक शिक्षा परिषद के 529 प्राथमिक विद्यालयों को एक ही परिसर में स्थिति होने के कारण कंपोजिट स्कूल घोषित किया गया है। इसके साथ ही शासन ने बेसिक शिक्षा के परिषदीय स्कूलों के बजट में भी 53 लाख रुपया की कटौती की है। इसके तहत खेल व लाइब्रेरी के लिए दी जाने वाले बजट राशि में होने वाली कटौती से प्रधानाध्यापकों को झटका लगेगा। नयी व्यवस्था बाद अब केवल जूनियर हाईस्कूलों के लिए तय बजट ही कंपोजिट स्कूलों को दिया जाता है। इससे प्रत्येक स्कूल को दस दस हजार रुपया कम मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कंपोजिट से पहले 3140 प्राथमिक स्कूल थे। इसमें से 529 प्राथमिक स्कूलों को जोड़कर कंपोजिट स्कूल बना दिया गया है। इससे अब प्राथमिक स्कूलों की संख्या 2611 ही रह गई है। इससे प्रधानाध्यापक के पद तो कम हुए ही हैं, इसके साथ ही बजट में भी कटौती हुई है। कंपोजिट ग्रांट छात्र संख्या के आधार पर ही मिलती है। ऐसे में जिन कार्यों के लिए बजट स्कूलवार दिए जाते हैं, उसमें बड़े स्तर पर कमी हो गई है। पहले प्रत्येक प्राइमरी स्कूलों को पांच- पांच हजार रुपये खेल सामग्री व पांच- पांच हजार रुपये ही लाइब्रेरी के लिए दिए जाते थे तथा जूनियर हाईस्कूलों को दस- दस हजार रुपये दिए जाते हैं। जब प्राइमरी स्कूलों को जोड़कर कंपोजिट स्कूल बनाया गया तो कंपोजिट स्कूलों में प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूल दोनों एक साथ हो गए। ऐसे में अब कंपोजिट स्कूलों में प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों के बच्चों को एक ही बजट से प्रधानाध्यापकों को मैनेज करना पड़ रहा है। (संवाद)
विज्ञापन

पद भी घटे, विवाद भी बढ़े
एक ही परिसर के स्कूलों को एक साथ करके कंपोजिट तो बनाया गया, लेकिन इससे कई कार्य प्रभावित हुए। जूनियर हाईस्कूल के ही प्रधानाध्यापकों के जिम्मे दोनों स्कूलों की जिम्मेदारी सौंप दी गयी। इसके लिए अलग से कोई कैडर तय नहीं किया गया। इससे प्राइमरी स्कूलों के प्रधानाध्यापकों के पद घट गए, लंबे समय के बाद प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापकों को सहायक अध्यापक जूनियर हाईस्कूल का नाम देकर कंपोजिट स्कूल में समाहित कर दिया गया। इससे पदोन्नति के अवसर में कमी आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन से स्कूलों के लिए बजट तय है और उसका आवंटन होता है। जो भी बजट आता है, उसे प्रबंध समितियों के खाते में भेज दिया जाता है। कोई समस्या है तो उसका निराकरण कराया जा रहा है।
- डॉ. अखिलेश प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed