फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education

आज अपलोड होगी केंद्रों की सूची, प्री-बोर्ड परीक्षा जल्द

Thu, 10 Feb 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
education
गोंडा। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से गुरुवार की देर रात तक बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दे दिया जाएगा। इस बार 143 कालेजों में 80 हजार बोर्ड परीक्षार्थियों की परीक्षाएं होंगी। माना जा रहा है कि मार्च के अंतिम सप्ताह में बोर्ड परीक्षा के कार्यक्रम तय हो जाएंगे। बोर्ड परीक्षा से पहले प्री- बोर्ड की परीक्षाएं होंगी, जो विस चुनाव के बाद कभी भी शुरू हो सकती हैं। फरवरी माह के पहले सप्ताह में ही प्री बोर्ड परीक्षा शुरू कराने की तैयारी थी, मगर चुनाव के चलते इसे स्थगित कर दिया गया है। अब प्री बोर्ड परीक्षा चुनाव बाद ही होने की उम्मीद है। अभी प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी नहीं हो सकी हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की ओर से जिले के परीक्षा केंद्रों की सूची गुरुवार को जारी करनी थी। बताया जा रहा है कि देररात तक सूची अपडेट हो जाएगी। शुक्रवार को 143 केंद्रों की सूची जारी होना तय है। बोर्ड से पहले प्री बोर्ड परीक्षा कराई जानी है। फरवरी माह के प्रथम सप्ताह में बोर्ड परीक्षा शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन कोरोना के चलते स्कूल-कॉलेज बंद हो गए। एक महीने तक स्कूल व कॉलेज बंद रहे। अब विद्यालय खुल गए हैं, मगर चुनाव के चलते परीक्षा नहीं कराई जा रही है। चुनाव बाद ही प्री बोर्ड परीक्षा शुरू होने की उम्मीद है। प्री बोर्ड परीक्षा के साथ ही प्रैक्टिल परीक्षाएं भी होनी हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले जल्द प्री बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी चल रही हैं। स्कूलों के लिए प्री बोर्ड परीक्षाएं कराना अनिवार्य किया जा चुका है। इस दौरान यह ध्यान देने की जरूरत होगी कि प्रीबोर्ड मुख्य बोर्ड परीक्षा पैटर्न को फॉलो करता हो। इसके पीछे का उद्देश्य यह है कि छात्रों को यह पता चल सके कि बोर्ड परीक्षाओं में कैसे बैठना है। स्कूलों में प्री-बोर्ड आयोजित किए जाते हैं और स्कूल के शिक्षक पेपर की जांच करते हैं।
विज्ञापन

सीबीएसई टर्म-टू परीक्षा का कार्यक्रम तय
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की टर्म-टू का परीक्षा कार्यक्रम तय कर दिया है। परीक्षाएं 26 अप्रैल को होंगी। आधिकारिक वेबसाइड पर उपलब्ध होंगी। छात्र यहां जाकर नोटिस को पढ़ सकते हैं और आगे की जरूरत के लिए डाउनलोड भी कर सकते हैं। कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं दो सत्र में यानि टर्म- वन और टर्म-टू में आयोजित की जा रही हैं। टर्म-वन की परीक्षा हाल ही में पूरी हुई है। कोरोना महामारी की स्थिति देखने के बाद टर्म-2 परीक्षाओं का आयोजन ऑफलाइन मोड में आयोजित करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed