फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education

131 परीक्षा केंद्र में सात हुए बाहर, 19 नए बढ़ाने का प्रस्ताव

Sat, 29 Jan 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
education
गोंडा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए अंतिम रूप से परीक्षा केंद्र की सूची 10 फरवरी को तय हो जाएगी। इसके पहले बोर्ड से 131 कॉलेजों को केंद्र बनाने की सूची जारी हुई थी। जिसमें शामिल सात कॉलेजों को बाहर कर दिया गया है। साथ ही 19 नए केंद्रों को शामिल करने का प्रस्ताव किया गया है। बोर्ड से सूची मिलने के बाद आपत्तियों के निस्तारण कर 10 फरवरी को अंतिम सूची जारी होगी। डीआईओएस राकेश कुमार ने बताया कि अभी बोर्ड से प्रस्ताव की स्वीकृति होकर सूची आएगी, उसी पर आपत्तियां ली जाएंगी।
विज्ञापन

बीते दिनों यूपी बोर्ड ने जिले में 131 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की थी। जिस पर आपत्तियां ली गईं। करीब 128 आपत्तियां पहली सूची में शामिल केंद्रों पर आईं थीं। आपत्तियों के निस्तारण में सात कालेजों फंस गए। मानक के साथ ही कई तरह की शिकायतों को देखते हुए सात कालेजों को पहली सूची से हटाने की संस्तुति की गई। इसके साथ ही 19 नये कॉलेजों को केंद्र बनाने के लिए प्रस्तावित किया गया। जिले में 131 केंद्रों के बजाए 143 केंद्रों पर परीक्षा होगी। फिलहाल अभी यह प्रस्ताव बोर्ड को भेजा गया है। जहां से स्वीकृति के बाद ही सूची तय की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed