{"_id":"60ef1c678ebc3e335c5f49ad","slug":"education-gonda-news-lko586935584","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी अतुल को बाल कल्याण समिति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी अतुल को बाल कल्याण समिति ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलसर (गोंडा)। देश के सभी राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्रियों के नाम व विश्व के अधिकांश देशों के नामों की जानकारी रखने वाले मेधावी बालक का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक व अपर पुलिस अधीक्षक ने सराहना की। वहीं, बुधवार को बालक को बाल कल्याण समिति की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
तहसील तरबगंज क्षेत्र के गढ़ी गांव के रहने वाले केन्द्रीय विद्यालय, गोंडा के आठवीं के छात्र अतुल शुक्ला ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर फोन कर जानकारी दी कि उसे देश के सभी राज्यों व अधिकांश देशों के बारे में जानकारी है। इच्छा जाहिर की कि वह मीडिया के सामने आकर अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने रखना चाहता है, जिसके लिए उसने चाइल्ड लाइन से मदद की अपेक्षा की।
चाइल्ड लाइन के प्रभारी आशीष मिश्रा ने बताया कि अतुल की इच्छा थी कि अधिकारियों से रूबरू होना चाहता है। वह उनसे जवाब सवाल कर उनके जैसा बनने की शिक्षा ले सके। इसी क्रम में अतुल को पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा व अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज से मिलवाया गया। एसपी व एएसपी ने बच्चे से सवाल जवाब किया, जिसका सही उत्तर देने पर पुलिस अधीक्षक ने उसका मनोबल बढ़ाया तथा कहा कि वह भविष्य में और मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करे।
विज्ञापन
बालक से प्रभावित होकर अध्यक्ष राजेश कुमार यादव, सदस्य नीलम श्रीवास्तव, अनुपमा श्रीवास्तव, सैयद कासिम हुसैन काजिमी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित गया। इस अवसर पर संरक्षण अधिकारी चन्द्रमोहन वर्मा, बाल कल्याण समिति के मनोज कुमार, पंकज राव, टीम मेंबर राजू चौधरी आदि उपस्थित रहे। संवाद