फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   education

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पंजीकृत होंगे 19 लाख नए बच्चे: अनुपमा

Thu, 11 Jul 2019 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:45 PM IST
विज्ञापन
education
गोंडा। स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा मंत्री ने न सिर्फ शिक्षकों का उत्साह बढ़ाया बल्कि उन्हें भारत का भाग्य विधाता बताते हुए कहा कि नए सत्र में 19 लाख नए बच्चों को शिक्षक सरकारी स्कूलों से जोड़ रहे हैं। कहा कि यह लक्ष्य कहने में बड़ा जरूर है लेकिन हमारे छह लाख से अधिक शिक्षक इसे पूरा करने में लगे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत सभागार में उन्होंने अंग्रेजी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र, नए बच्चों को यूनीफॉर्म व किताबें वितरित किए। कहा कि सरकार का पूरा जोर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही उन्हें हर तरह की सुविधा मुहैया कराने पर है। अधिकारियों को सचेत किया कि अब लापरवाही का कोई स्थान नहीं है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल ने बेहतर शिक्षा के साथ ही हर योजना का लाभ पात्रों को दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने यूनीफॉर्म में किए बदलावों के साथ ही स्वेटर व जूता-मोजा देने के पीछे बाल कल्याण की सोच बताई। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों को विभाग की प्रमुख कड़ी बताया। कहा कि बीईओ को हर बात की जानकारी रहती है। अब वह सीधे खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षक नेताओं को बहुत ही सधे अंदाज में आगाह किया, उन्हें मार्ग दर्शक कहते हुए कहा कि स्कूल न जाने का कलंक मिटाने की जिम्मेदारी शिक्षक नेताओं की है। उन्होंने बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। पांच महिलाओं की गोदभराई की और छोटे बच्चों को खीर खिलाकर अन्नप्राशन कराया।
भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्र ने स्कूलों को संवारने में प्रधानों से आगे आने की अपील की। सीडीओ आशीष कुमार ने कहा कि स्कूली शिक्षा सुधारने के लिए बड़े स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। इस साल ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों में हैंडवाश प्लेटफार्म व शौचालय का निर्माण हो रहा है।
सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा विनय मोहन ने विभाग की योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान बीएसए मनिराम सिंह, बीईओ जैनेंद्र गुप्त, राम प्रताप सिंह, रामराज, ममता सिंह, अर्जुन वर्मा, विभा सचान, आनंद सिंह, जिला समन्वयक गणेश गुप्त, इरफान मुईन आदि मौजूद रहे।
बेसिक शिक्षा मंत्री का कस्तूरबा विद्यालय इंटियाथोक व झंझरी की छात्राओं ने स्वागत किया। सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत कर शिक्षा के बढ़ते कदम की तस्वीर पेश की। मंत्री ने पूर्व माध्यमिक व प्राथमिक स्कूल छानवी सरकार के छात्र-छात्राओं दिपाली, साहबान, समीर, शहनवाज, आमीन, गोल्डी, नगमा, शालू विश्वकर्मा और सबा को पुस्तक व यूनीफॉर्म दिया। स्कूल की प्रधानाध्यापिका रीता मिश्रा, पूजा सिंह के प्रयासों को भी सराहा।
मंत्री ने अंग्रेजी मीडियम स्कूलों में तैनात शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। शिक्षकों से अपील की कि ऐसी शिक्षा दें कि प्राइवेट स्कूलों के बच्चे अब प्राइमरी स्कूलों में नाम लिखने आएं। शिक्षकों ने विश्वास दिलाया कि शिक्षा में कोई कोरकसर नही छोडे़ंगे।
मंत्री ने झंझरी के हारीपुर नवीन की संध्या रानी, मूडाडीहा के बालकृष्ण लाल गुप्ता, पिपरा पदुम की अर्चना, चोरसिहा की विनीता वर्मा, पडरी बल्लभ की पूर्णिता गुप्ता और भगहर बुलंद की जया सिंह को नियुक्ति पत्र दिया।
बेसिक शिक्षा व बाल विकास पुष्टाहार मंत्री अनुपमा जायसवाल ने कहा कि बाल विकास विभाग की हर कार्यकर्ता मां यशोदा की तरह अपनी भूमिका अदा करेंगी। उन्होंने प्रथम त्रैमास पर गर्भधात्री जानकी नगर की पिंकी, राजरानी, शहरी क्षेत्र की जकीमुननिंशा, नीलम और सुषमा की गोदभराई की।

इसके अलावा छह माह पूरा करने वाले मन्नू, अब्रीश, अरहन व कुशाग्र पाठक को पहली बार अन्न खिलाकर अन्नप्राशन कराया। मंत्री ने कहा कि हर केंद्र पर ऐसे कार्यक्रम हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed