फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   E-rickshaw driver dies after being hit by an unknown vehicle

Gonda News: अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत

Tue, 28 Apr 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 28 Apr 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies after being hit by an unknown vehicle
इटियाथोक। इटियाथोक-बलरामप़र मार्ग पर बेलवा कर्मडीह गांव के पास मंगलवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से ई रिक्शा चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कलेना के प्रधान संतोष चौरसिया ने बताया कि गांव निवासी महेश चौरसिया (37) मंगलवार सुबह ई रिक्शा लेकर इटियाथोक बाजार जा रहे थे। इटियाथोक-बलरामपुर मार्ग पर बेलवा कर्मडीह गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से महेश गंभीर रूप से घायल हो गए। महेश को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार के भरण पोषण के लिए महेश ने छह माह पहले ही ई रिक्शा खरीदा था। उनकी मौत से पत्नी किरन, पुत्र राहुल, शिवा और पुत्री मोनी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। ई रिक्शा में टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed