फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Due to COVID-19 no procession will be organised in mohorram and ganesh chaturthi

नहीं निकलेगा जुलूस न ही होंगे सामूहिक कार्यक्रम के आयोजन

Fri, 14 Aug 2020 10:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Due to COVID-19 no procession will be organised in mohorram and ganesh chaturthi
मनकापुर (गोंडा)। कोविड-19 को देखते हुए शारीरिक दूरी के नियम बनाये गये है। उसका हर हाल में अनुपालन करना होगा। उक्त विचार शुक्रवार को कोतवाली परिसर में आयोजित शांति कमेटी के बैठक में मौजूद दोनों समुदाय के लोगों से उपजिलाधिकारी हीरालाल ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शासन की ओर से जारी आने वाले कजरी तीज, गणेश पूजा व मोहर्रम में कोविड के कारण प्रतिमा, ताजिया एवम् जलूस निकालने पर प्रतिबंधित है। कोविड-19 महामारी से बचना है। क्षेत्र के सभी लोग अपनी दुकान पर सैनिटाइजर, हैंडवाश व गोला बनाकर ग्राहक को को सामान बेचेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में कोई भी आयोजन नहीं किया जायेगा। पुलिस क्षेत्राधिकारी रामभवन यादव ने कहा कि शासन के आदेश का पालन सभी लोगों को शत-प्रतिशत करना होगा और क्षेत्र वासी स्थानीय प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी लोग अपने-अपने घरो में पूजन-अर्चन करें। सामूहिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति किसी भी कीमत पर नहीं दी जाएगी। न मानने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। इस मौके पर नायब तहसीलदार मदन मोहन गुप्ता, कोतवाल मनीष जाट, एसआई अनिल कुमार मिश्रा, अभिषेक भदौरिया, जर्नादन पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed