फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Due to collision with bus, car bounces and falls on mother and son, mother dies

Gonda News: बस की टक्कर से कार उछलकर मां-बेटे पर गिरी, मां की मौत

Thu, 19 Oct 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 19 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
Due to collision with bus, car bounces and falls on mother and son, mother dies
करनैलगंज (गोंडा)। लखनऊ-गोंडा मार्ग पर गोनवा के पास बुधवार रात तेज रफ्तार वाहन मां-बेट पर कहर बनकर बरपे। हादसे में कोतवाली क्षेत्र के गोनवा निवासी मोहम्मद आजम की पत्नी साबरा (22) की मौत हो गई। वहीं, उनका एक वर्षीय मासूम बेटे अकील की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

इस हादसे का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुआ है। फुटेज के मुताबिक गोंडा की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार कार को पीछे से आई एक रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार हवा में उछलकर दूसरी पटरी पर जा गिरी। वहीं, सड़क किनारे अपने बच्चे को लेकर खड़ी साबरा उसकी चपेट में आ गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन घायल अवस्था में दोनों को सीएचसी करनैलगंज ले गए। जहां चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित कर दिया व बच्चे को प्राथमिक उपचार देकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गोंडा के एक निजी अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है। कोतवाल चितवन कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कार को कोतवाली लाया गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन



पिकअप से टकराई कार, महिला घायल
गोंडा। परसपुर-करनैलगंज मार्ग पर कार और पिकअप के बीच भिड़ंत हो गई। इसमें बाराबंकी के गढ़ी सफेदाबाद निवासी शिवानी सिंह व उनके जेठ दिव्यांशु घायल हो गए। शिवानी अपने मायके परसपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगरिया से ससुराल पति सुधांशु सिंह व जेठ दिव्यांशु सिंह के साथ जा रही थी। कार के आगे चल रही पिकअप के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे कार पीछे से पिकअप से टकरा गई। दोनों का सीएचसी परसपुर में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed