{"_id":"604b9e818ebc3e5904761480","slug":"driver-of-roadways-and-private-vehicles-clashed-over-passengers-gonda-news-lko56923228","type":"story","status":"publish","title_hn":"सवारियों को लेकर रोडबेज और प्राइवेट वाहनों के चालक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सवारियों को लेकर रोडबेज और प्राइवेट वाहनों के चालक भिड़े
विज्ञापन
गोंडा। रोडवेज बस स्टेशन गेट पर सवारियां भरने के लिए निजी वाहन लगाने पर शुक्रवार को रोडवेज कर्मियों व प्राईवेट वाहन चालक आपस में भिड़ गए। तीखी नोकझोंक के बाद मामला तो शांत हो गया।
मगर विरोध में रोडवेज कर्मियों ने दो घंटे तक चक्का जाम रखा। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रोडवेज कर्मियों को समझाकर जाम समाप्त कराया। मामले में रोडवेज के चालक ने कोतवाली नगर में निजी बस के मालिक समेत चालक व परिचालक के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने प्राईवेट बस को एमवी एक्ट तहत सीज कर दिया है।
रोडवेज बस के चालक महेंद्र तिवारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उसने रोडबेज के ठीक सामने फैजाबाद के लिए सवारी भरने के लिए बस खड़ी की थी। उसी दौरान एक प्राइवेट बस के चालक ने भी वहीं पर लाकर अपनी बस खड़ी कर दी। जब उसने विरोध किया तो निजी बस चालक उससे भिड़ गया और अभद्रता करते हुए मारने की धमकी देने लगा।
विज्ञापन
इसकी जानकारी मिलने पर साथी कर्मचारी सड़क पर उतर आए और चक्का जाम कर दिया। भड़के रोडवेज बस चालकों ने विरोध में तकरीब दो घंटे से तक चक्का जाम रखा। जिससे एलबीएस से रोडवेज तक व गुरुनानक चौराहे से बहराइच रोड स्थित इंडियन बैंक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग जाम से जूझते रहे।
बवाल की सूचना पर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव, यातायात प्रभारी व चौकी प्रभारी रोडवेज सुभाष यादव मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त करने को कहा। मगर रोडवेज कर्मी बिना कार्रवाई के मानने को तैयार नहीं हुए।
सीओ लक्ष्मीकांत गौतम ने मौके पर पहुंचकर रोडवेज कर्मियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब जाकर जाम समाप्त हो सका। मामले में रोडवेज के चालक महेंद्र तिवारी ने कोतवाली नगर में निजी बस के मालिक समेत चालक व परिचालक के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि निजी बस को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
परिवहन नियमों के मुताबिक रोडवेज बस स्टेशन के एक किलोमीटर दायरे में निजी वाहनों का संचालन अवैध है। इसके लिए शासन ने आदेश कर रखा है कि जनपदों में रोडवेज बस स्टेशन से एक किलोमीटर के दायरे में निजी वाहनों का संचालन नहीं किया जाएगा। मगर यहां रोडवेज पर निजी वाहनों का संचालन होता है। इसी कारण से अक्सर रोडवेज कर्मियों व निजी वाहनों के चालकों व परिचालकों के बीच सवारियां भरने को लेकर भिड़ंत होती है।