फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dream will come true, medical college and university will take shape

सपना होगा साकार, मेडिकल कॉलेज व विवि लेगा आकार

Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
dream will come true, medical college and university will take shape
गोंडा। प्रदेश सरकार के बजट से जिले में विकास की उम्मीद जगी है। 283 करोड़ रुपये लागत के राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा होने का रास्ता साफ हो गया है। इसके साथ ही परसपुर के डोमाकल्पी गांव में राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना का सपना भी साकार होना तय हो गया है।
विज्ञापन

बजट से युवाओं को काफी उम्मीदें हैं, खेलो इंडिया सेंटर की स्थापना के साथ ही 50 हजार युवाओं को लैपटॉप या टैबलेट मिलने की आस जगी है। इसके अलावा भ्रष्टाचार पर अंकुश के अभियान को भी रफ्तार मिलेगी। अब मंडल मुख्यालय होने से जिले में ही एंटी करप्शन ऑर्गनाइजेशन यूनिट खुलेगी। इसकी व्यवस्था की गई है। करीब 200 करोड़ रुपये का बजट मंडल को मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कई फैसलों से जिले को उम्मीदें जगी हैं। जिले के इटियाथोक में कई साल से निर्माणधीन राजकीय महाविद्यालय भवानियापुर के भी पूरे होने की आस जगी है। बजट में अधूरे महाविद्यालयों का निर्माण पूरा कराने के लिए व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही किसानों के लिए सोलर पंप योजना में जिला शामिल है। दो सौ के करीब किसानों को सोलर पंप मिलना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शहर में यातायात की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए प्रस्तावित बाईपास के निर्माण की भी उम्मीद है। करीब 172 करोड़ रुपये से बाईपास के निर्माण को स्वीकृति मिल सकती है। इसके अलावा आवास योजनाओं का लक्ष्य बढ़ाए जाने से जिले के 12 हजार गरीबों को आवास मिलना तय है।
वहीं, आपदा व अन्य कारणों से आवासहीन हुए लोगों को मुख्यमंत्री आवास भी मिलने की आस जगी है। इस बार मुख्यमंत्री पर्यटन योजना शुरू होने से जिले के भी ऐतिहासिक स्थलों का विकास होगा। माना जा रहा है कि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर, भगवान वाराह मंदिर, पृथ्वीनाथ मंदिर आदि स्थलों का विकास होगा।
इसके अलावा शहर को जोड़ने वाली सड़कों के जीर्णोद्धार और विस्तार की योजनाओं में एक दर्जन से अधिक सड़कों के कायाकल्प की उम्मीद है। बेसिक शिक्षा के स्कूलों को संवारने के साथ ही नए बच्चों के नामांकन की मुहिम और तेज होगी। जिले के 14 हजार से अधिक कर्मचारियों को कैशलेस इलाज के साथ ही आम लोगों के इलाज की सुविधाओं का विकास होने की उम्मीद हैं। प्रदेश सरकार ने बजट में किसानों का ध्यान रखने के साथ ही श्रमिकों को रोजगार से जोड़ने की योजनाओं का विस्तार किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप का कहना है कि प्रदेश सरकार ने बजट में हर वर्ग का ख्याल रखा है। गरीबों और किसानों के साथ ही अधिवक्ताओं व युवाओं के लिए बजट में व्यवस्था की गई है। जिले में विकास की रफ्तार और तेज होगी। कई नई योजनाओं से महिलाओं व बच्चों का कल्याण होगा। प्रदेश की योगी सरकार का ये बजट बड़े परिवर्तन लगाएगा।
हिंदू युवा वाहिनी के जिलाध्यक्ष शारदाकांत पांडेय का कहना है कि मुख्यमंत्री ने बजट में सभी का ध्यान रखा है। हर तबके के विकास के लिए बजट पेश किया है। जनता की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही बजट तैयार किया गया है। लोगों की उम्मीदें पूूरी हुईं हैं। ये एतिहासिक बजट है, जिससे कई सपने पूरे होंगे।
सपा जिलाध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव उर्फ पप्पू यादव का कहना है कि प्रदेश सरकार का बजट पूरी तरह खोखला है। गरीबों की समस्याओं का ध्यान नहीं रखा गया है। बजट सिर्फ दिखावे का है और इससे किसी का भला नहीं होने वाला। कोई नई योजना नहीं है, सिर्फ आंकड़ों की बाजीगरी है। जनता सब जानती है।

कांग्रेस नेता शिवकुुमार दुबे ने कहा कि प्रदेश सरकार ने खोखला बजट पेश किया है। गरीब महंगाई से जूझ रहा है, उसके लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया है। वहीं, युवाओं को नौकरी देने के लिए कोई ठोस पहल नहीं की है। बजट सिर्फ आंकड़ों तक ही सीमित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed