फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Drains will be cleaned before rain in Gonda

Gonda News: बारिश से पहले होगी शहर के नालों की सफाई

Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 05 Jun 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Drains will be cleaned before rain in Gonda
स्टेशन रोड पर नाले की सफाई करती जेसीबी। - संवाद
गोंडा। नगर पालिका परिषद ने बारिश से पहले शहर के नालों की सफाई कराने की तैयारी की है। नगर पालिका परिषद सभागार में सोमवार को पालिकाध्यक्ष उज्मा राशिद ने अधिकारियों व कर्मचारियों संग बैठक कर नालों की सफाई की कार्ययोजना तैयार की। इसके साथ ही सोमवार से नालों की सफाई शुरू करा दी गई।
विज्ञापन

नालों की सफाई के लिए शहर के दो जोन में बांटा गया है। नालों की सफाई के लिए 27 सफाई नायकों के साथ ही दो सफाईकर्मियों की टीमें काम करेंगी। इसके साथ ही जेसीबी भी लगाई गई है। नगर पालिका परिषद बोर्ड की पहली बैठक अभी नहीं हो पाई है। लिहाजा नाला सफाई के लिए टेंडर हो पाना मुश्किल है। पिछले वर्ष नाला सफाई के लिए 18 लाख रुपये का टेंडर कराया गया था। मगर इस बार बोर्ड की बैठक न होने से टेंडर नहीं कराया जा सका है। जून के अंतिम सप्ताह में बारिश शुरू होने की उम्मीद है। ऐसे में बारिश से पहले ही नालों की सफाई कराना जरूरी है।
विज्ञापन

बैठक में नगर पालिकाध्यक्ष उज्मा राशिद ने कहा कि बरसात में जलभराव न होने पाए, इसके लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएं। नालों की सफाई के लिए शहर को दो जोन में बांटा गया है। एक जोन में चौक क्षेत्र के मोहल्लों व दूसरे जोन में बड़गांव क्षेत्र के मोहल्लों को शामिल किया गया है। दोनों जोन में सफाई के लिए तीन सफाई निरीक्षकों की देखरेख में 27 सफाई नायकों के साथ ही दो सौ सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है। चार जेसीबी भी लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद गोंडा की अध्यक्ष उज्मा राशिद ने बताया कि बारिश से पहले शहर के नालों की सफाई का काम शुरू करा दिया गया है। अधिकारियों व कर्मचारियों संग बैठक कर प्लान तैयार कर लिया गया है। पूरे शहर को दो जोन में बांटा गया है। दोनों जोन में तीन सफाई निरीक्षकों की देखरेख में 27 सफाई नायक व दो सौ सफाई कर्मचारियों की टीम उतारी गई है। चार जेसीबी भी लगाई गईं हैं। बारिश से पहले नालों की सिल्ट साफ करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed