{"_id":"679fb76b40440db811078e10","slug":"drain-will-be-built-with-rs-93-lakh-problem-will-be-solved-gonda-news-c-100-1-slko1028-131964-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: 93 लाख रुपये से बनेगा नाला, दूर होगी समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: 93 लाख रुपये से बनेगा नाला, दूर होगी समस्या
Sun, 02 Feb 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
इटियाथोक (गोंडा)। इटियाथोक के रेलवे स्टेशन रोड की चार हजार आबादी को जलनिकासी की सुविधा शीघ्र मिल जाएगी। जिला पंचायत की ओर से रविवार को नाले का निर्माण विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने शुरू कराया।
हनुमान मंदिर चौराहे से रेलवे स्टेशन मार्ग के दोनों ओर 1350 मीटर लंबे और तीन फीट चौड़े नाले के निर्माण पर 93 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। मार्ग के दोनों तरफ आरसीसी नाले का निर्माण छह माह में पूरा होगा। नाले की चौड़ाई करीब तीन फीट और ऊंचाई करीब ढाई फीट है। विधायक ने बताया कि दोनों तरफ आरसीसी नाले के निर्माण के बाद सड़क की दोनों पटरियों पर इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। इसके अलावा कस्बे में जगह-जगह स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाएंगी। इस मौके पर अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत पुनीत वर्मा, अभियंता शशिचंद्र यादव, अवर अभियंता रंजीत कनौजिया, प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय, प्रधान प्रतिनिधि राजेश दूबे, अनवर शकील, संतोष चौरसिया, वैभव रस्तोगी, आफाक शकील मौजूद रहे। (संवाद)