फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dr Preeti, the mastermind of Gaurav kidnapping case, arrested

गौरव अपहरण कांड की सूत्रधार डॉ. प्रीति गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2021 10:23 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 10:23 PM IST
विज्ञापन
Dr Preeti, the mastermind of Gaurav kidnapping case, arrested
गोंडा के एसपी कार्यालय में आईजी, एसपी व पुलिस टीम के साथ गिरफ्तार डॉ. प्रीति मेहरा। - फोटो : GONDA
गोंडा। जिले के एससीपीएम मेडिकल कॉलेज के मेडिकल छात्र गौरव हालदार के अपहरण की मुख्य सूत्रधार डॉ. प्रीति मेहरा को गोंडा पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। गौरव को अगवा कर 70 लाख की फिरौती मांगी गई थी। बाद में गौरव को गोंडा पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने दिल्ली में एक मुठभेड़ के दौरान अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छुड़ाकर सकुशल वापसी कराई थी।
विज्ञापन

इसमें पहले ही पुलिस ने डॉ. अभिषेक सिंह समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। डॉ. प्रीति ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसने शॉर्टकट से पैसा कमाने की जल्दी में गौरव को अपने प्रेमजाल में फंसाया उसके बाद उसको अगवा कर लिया।
विज्ञापन

बता दें कि बहराइच जनपद के पयागपुर थाना क्षेत्र के सत्संग नगर कॉलोनी काशीजोत के रहने वाले डॉ. निखिल हालदार का बेटा गौरव हालदार गोंडा के एचसीपीएम मेडिलकल कॉलेज का छात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसका 18 जनवरी को एससीपीएम कॉलेज के बाहर से अपहरण कर लिया गया था। देर शाम तक गौरव कॉलेज कैम्पस में वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। मगर कहीं पता नहीं चल सका। 19 जनवरी को अपहरणकर्ताओं ने गौरव के पिता डॉ. निखिल हालदार से फोन करके गौरव की रिहाई के लिए 70 लाख की फिरौती मांगी। इसके बाद डॉ. निखिल ने कोतवाली नगर में बेटे गौरव के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।
अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की रकम 22 जनवरी तक देने का डॉ. निखिल को अल्टीमेटम दिया था। मगर अपहरण के बाद एसटीएफ व गोंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने गौरव की तलाश में जुटी थी। इसी बीच अपहरणकर्ताओं ने डॉ. निखिल को फिरौती की रकम देने के लिए फोन कॉल की।
जिसके बाद एसटीएम व गोंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रेटर नोएडा में आगरा की तरफ चढ़ने वाले जीरो पॉइंट पर मुठभेड़ के दौरान अपहरण के आरोपी डॉ. अभिषेक सिंह निवासी अचलपुर थाना वजीरगंज मौजूूदा पता फ्लैट नं 310 ग्लोरिया अपार्टमेंट बक्करवाला दिल्ली, नीतेश निवासी बालपुर थाना निहारगंज धौलपुर राजस्थान, मोहित सिंह निवासी ग्राम परौली थाना करनैलगंज गोंडा को गिरफ्तार कर गौरव को डॉ. अभिषेक की गाड़ी से सकुशल बरामद कर लिया था, जबकि दो आरोपियों रोहित सिंह निवासी कोर्ट बाजार थाना पयागपुर बहराइच व सतीश कुमार चौरसिया निवासी सोनाडी हैदरबाजार थाना धनघटा संतकबीरनगर को सीहापार हाल्ट के पास से गिरफ्तार किया था।
मगर हनी ट्रैप के जरिए गौरव का अपहरण कराने की आरोपी डॉ. प्रीति मेहरा निवासी ग्राम धौर थाना दुजाना जनपद झज्जर हरियाणा जो दिल्ली के प्रेमनगर पपरावत नजफगढ़ में रहती थी। वह पुलिस के हाथ नहीं लगी और फरार हो गई थी। पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने डॉ. प्रीति पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था।

गोंडा पुलिस दिल्ली मेरठ समेत कई ठिकानों पर डॉ. प्रीति की तलाश कर रही थी। पुलिस ने आरोपी डॉ. प्रीति को उसके पैतृक गांव धौर जिला झज्जर हरियाणा से गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि आरोपी डॉ. प्रीति दिल्ली के जिस अस्पताल में वह काम करती थी। वहां भी नहीं रिकार्ड में नहीं था। इसलिए उसका सुराग लगाने में पुलिस को समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed