फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dr. Gulrez poses a mystery, the department is scrutinizing the file

Gonda News: डॉ. गुलरेज बने पहेली, फाइल खंगाल रहा महकमा

Tue, 07 Oct 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 07 Oct 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Dr. Gulrez poses a mystery, the department is scrutinizing the file
गोंडा। वर्ष 2017 में जिले में तैनाती के बाद कार्यभार ग्रहण न करने के कारण डॉ. गुलरेज स्वास्थ्य विभाग के लिए पहेली बने हुए हैं। दरअसल, उसी वक्त कार्यभार न संभालने के बारे में जानकारी भेजने के बाद विभाग खामोश हो गया। वह इतने दिनों से कहां हैं, क्या कर रहे हैं... इन सवालों का जवाब विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन

जिले में कुल 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। इसके लिए जिले में करीब 108 चिकित्सकों की तैनाती है। ताजा मामला अंबेडकरनगर से सामने आने के बाद विभाग के अधिकारियोें के लिए भी डॉ. गुलरेज कौतूहल का विषय बने हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगर जिले में वह कार्यभार ग्रहण करते तो यहां पर उनका रिकॉर्ड होता। इसके आधार पर आगे की रणनीति तय की जाती।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. अनिल तिवारी का कहना है कि हमने समाचार पत्र में डॉ. गुलरेज के बारे में पढ़ा है, लेकिन इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यही जवाब प्रभारी सीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा का भी है। कहते हैं कि थोड़ा समय दीजिए, हम पता करके बताएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवीपाटन मंडल की अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अल्पना रानी गुप्ता ने बताया कि अनुपस्थित चिकित्सकों के बाबत जानकारी की जाएगी। मंडल के चारों जिलों के सीएमओ से अलग-अलग ग्रेड वार जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी।



सवालों में चिकित्सकों की अनुपस्थिति
जिले में तैनाती स्थल से चिकित्सकों की अनुपस्थिति एक बड़ा सवाल है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो जिले में तीन चिकित्सक लंबे समय से अनुपस्थित हैं। इसकी जानकारी महानिदेशालय को भेजी जा चुकी है। वैसे यह कोई नया मामला नहीं है, इससे पहले पूर्व सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा के कार्यकाल में भी 11 चिकित्सक जांच में फंसे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed