फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   dozen shops were burnt due to short-circuit in Gonda causing loss of about 20 lakh

Gonda News: शॉर्ट-सर्किट से लगी आग... एक दर्जन दुकानें जलीं, करीब 20 लाख का नुकसान

Thu, 07 Nov 2024 10:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 07 Nov 2024 10:08 PM IST
सार

गोंडा में शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। इससे एक दर्जन दुकानें जली गईं। आग से करीब 20 लाख का नुकसान बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
dozen shops were burnt due to short-circuit in Gonda causing loss of about 20 lakh
शॉर्ट-सर्किट से लगी आग... एक दर्जन दुकानें जलीं - फोटो : संवाद

विस्तार

यूपी के गोंडा में नगर पंचायत कटरा बाजार के वार्ड नंबर 15 पठान टोला द्वितीय पीपल चौराहा पर शॉर्ट-सर्किट से लगी आग में 12 दुकानें जल गईं। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। मगर तब तक सभी दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


पीपल चौराहे पर बुधवार रात करीब डेढ़ बजे शॉर्ट-सर्किट से फल, सब्जी सहित अन्य दुकानों में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया। इसी बीच अंडे की दुकान में भी आग लगने से वहां रखे छोटे गैस सिलिंडरों में तेज धमाका हो गया। इससे सिलिंडर का ऊपरी हिस्सा उड़कर काफी दूर जा गिरा, गनीमत रही कि कोई उसकी चपेट में नहीं आया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत से किसी तरह आग पर काबू पाया। अग्निकांड में इबरार की चूड़ी की दुकान में एक लाख रुपये का सामान जल गया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- यूपी: हर सीट पर भाजपा के दस विधायक बनाएंगे रणनीति, जातीय लिहाज से इस तरह से पार्टी लड़ेगी चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की दुकानें जल गईं

गुलाम मोहम्मद के मेडिकल स्टोर में 50 हजार रुपये की दवाएं, इजहार की रेडीमेड कपड़ों की दुकान में पांच लाख, अफजल अंसारी की कॉस्मेटिक दुकान में चार लाख, बशीर फुटवेयर में दो लाख, शहजाद की अंडे की दुकान में सवा लाख रुपये, भगौती की फल की दुकान में करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान जल गया। विनोद की एक लाख रुपये की सब्जी, अनीस की पान की गुमटी में 20 हजार रुपये का सामान, अल्ली, सगीर, पुत्तन की 50 हजार रुपये की सब्जी जलकर राख हो गई।

तीन घंटे बाद पहुंची दमकल

स्थानीय निवासी शुभम गुप्ता व आसपास के लोगों ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम में फोन करने के तीन घंटे बाद दमकल टीम मौके पर पहुंची। तब तक नगर पंचायत से आए पानी के टैंकर से आग बुझाई जा चुकी थी। आग सबसे पहले किसकी दुकान में लगी, इसकी जानकारी नहीं हो सकी। लेखपाल रामनाथ थापा ने बताया कि अग्निकांड में करीब 20 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। रिपोर्ट तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed