फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ten BJP MLAs will make strategy on every seat, this is how the party will fight elections on the basis of

यूपी: हर सीट पर भाजपा के दस विधायक बनाएंगे रणनीति, जातीय लिहाज से इस तरह से पार्टी लड़ेगी चुनाव

Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
रोहित मिश्र सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
सुधीर कुमार सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 07 Nov 2024 10:31 PM IST
सार

UP by-elections: यूपी की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनावों में फतह हासिल करने के लिए भाजपा ने एक नई रणनीति बनाई है। इस रणनीति के तहत हर सीट पर दस विधायक लगाए जा रहे हैं।

विज्ञापन
UP: Ten BJP MLAs will make strategy on every seat, this is how the party will fight elections on the basis of
भाजपा ने ऐसी रची व्यूह रचना। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

उपचुनाव में प्रदेश की भी नौ विधानसभा सीट जीतने का लक्ष्य हासिल करने के लिए भाजपा के रणनीतिकारों ने जातीय समीकरण साधने पर खास फोकस करने का फैसला किया है। इस समीकरण के तहत पार्टी जहां जातीय लिहाज से हर सीटों पर 10-10 विधायकों को प्रचार में उतारने जा रही है, वहीं सांसदों को भी जिम्मेदारी देकर विपक्ष को तगड़ा टक्कर देने चक्रव्यूह तैयार किया है। पार्टी की तरफ से उपचुनाव के रण में विपक्ष के हर आरोपों का तथ्यों के साथ जवाब देने की भी रणनीति तैयार की गई है। इसके लिए भी मुद्देवार 'सिलेबस' तैयार किया गया है।

विज्ञापन


इसी कड़ी में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बूथवार और शुक्ति केन्द्रों की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। सूत्रों का कहना है कि लोकसभा चुनाव में मनमाने उम्मीदवारों को उतारे जाने से उपजी नाराजगी को दूर करने के उद्देश्य से ही इस बार सभी सीटों पर प्रत्याशियों के चयन में मंडल व जिला स्तरीय पदाधिकारियों से रायसुमारी की गई थी। इस वजह से घर बैठ चुके पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी फील्ड में उतारे गए हैं। यही नहीं घर-घर प्रचार करने के अभियान में इन कार्यकर्ताओं को अहम जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। एक-एक कार्यकर्ता को 10-10 घरों के परिवारों से संपर्क व संवाद करने के साथ ही बूथ तक लाने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन

हर सीट पर उतरेंगे हर जाति के विधायक

UP: Ten BJP MLAs will make strategy on every seat, this is how the party will fight elections on the basis of
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

उपचुनाव में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने चुनावी रणनीति में थोड़ा बदलाव किया है। अब तय किया गया है कि जिस सीट पर जिस जाति की बहुलता होगी, उसी जाति के विधायक के नेतृत्व में एक विशेष टीम काम करेगी। इस टीम में भी उसी जाति के सर्वाधिक कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल किए जाएंगे। यानि सभी 10 विधायकों की जातिगत समीकरण के लिहाज से अलग-अलग टीम बनाकर प्रचार में उतारा जाएगा।

छठ बीतने के बाद सक्रिय होगी टोली

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने चुनाव प्रचार के लिए गठित सभी टीमों को छठ पर्व बीतने के बाद से ही फील्ड में सक्रिय रहने को कह दिया गया है। वहीं, 30 मंत्रियों की टीम के नीचे काम करने के लिए बनाई गई स्थानीय पदाधिकारियों की टीम में पिछड़े व दलित समाज के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को शामिल उनकी ही जाति की बस्तियों में कैंप करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed