फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Dowry harassment case against four people

चार लोगों पर दहेज प्रताड़ना का केस

Sat, 03 Aug 2019 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
Dowry harassment case against four people
कटरा बाजार (गोंडा)। निंदूरा गांव निवासिनी एक विवाहिता ने दहेज में पांच लाख व बाईक की मांग पूरी न होने के कारण प्रताड़ित करने के आरोप में पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज कराया गया है। थाना क्षेत्र के निंदूरा गांव की रहने वाली शहनीज बानो ने शुक्रवार की रात थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी शादी 2007 में निदूरा के मजरे जोगिन पुरवा निवासी कादिर अली के पुत्र सादिर अली के साथ हुई थी। शहनीज के तीन बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

विवाहिता का आरोप है कि उसका पति दूसरी शादी करने का प्रयास कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि बीते 26 मई को ससुराल वालों ने उसको व उसके बच्चों को मारपीटकर व जान से मारने की धमकी देते हुए कपड़े व गहने लेकर घर से भगा दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है।
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में पांच लाख रूपये व बाईक की मांग के लिए उसे प्रताड़ित किया जाता रहा है। शहनीज ने पति सादिर अली, देवर साकिर अली, निसार अहमद व सास सहीदुन निशा के खिलाफ दहेज प्रताड़ना समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed