फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Doctor fell ill, ward boy treated patients

Gonda News: डॉक्टर बीमार, वार्ड बॉय ने किया मरीजों का इलाज

Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 29 Dec 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Doctor fell ill, ward boy treated patients
परसपुर के पीएचसी त्योरासी में खाली डॉक्टर की कुर्सी। -संवाद
गोंडा। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शामिल जन आरोग्य मेले की कमान अप्रशिक्षित हाथों में सौंपकर मरीजों की सेहत के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। यहां डॉक्टर हाजिरी लगाकर घर चले जाते हैं, वार्ड बॉय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी दवाएं बांटकर मेले की खानापूर्ति कर रहे हैं। रविवार को 52 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेले में उपचार का दावा किया गया, लेकिन जमीनी हकीकत दावे से इतर निकली।
विज्ञापन

पीएचसी त्योरासी में दोपहर 12:55 बजे डॉक्टर की कुर्सी खाली थी, लेकिन ओपीडी रजिस्टर में 43 मरीजों का पंजीकरण दर्शाया गया था। चपरासी राकेश मरीजों का पंजीकरण कर रहा था, वहीं वार्ड बॉय धमेंद्र शुक्ल व प्रयोगशाला सहायक प्रदीप कुमार सिंह की ओर से उपचार करने की बात मरीजों ने बताई। कर्मियों ने बताया कि डॉ. निशा दूबे सुबह आई थीं। हस्ताक्षर बनाकर कुछ मरीजों का उपचार किया, फिर उनकी तबीयत खराब हो गई और वह घर चली गईं। वहीं, फार्मासिस्ट आलम शेर खान ने छुट्टी ले रखी थी। डोमाकल्पी से आए दिव्यांग संदीप कुमार, अंदूपुर से आए भगवानदीन, उतरौला निवासी मो. अनस व चकसिया निवासी सुरेंद्र ने बताया कि यहीं लोग उपचार कर रहे हैं, डॉक्टर नहीं हैं। परसपुर सीएचसी अधीक्षक लवकेश शुक्ल ने बताया कि डॉ. निशा दूबे ने बीमारी की सूचना दी है। अप्रशिक्षित लोगों के उपचार की शिकायत पर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


पीएचसी विद्यानगर में दोपहर 12:47 बजे फार्मासिस्ट हेमंत कुमार उपचार करते मिले। 23 मरीजों का इलाज किया जा चुका था। फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉ. आदित्य गौड़ व आयुष चिकित्सक डॉ. आलोक गुप्ता का स्थानांतरण हो गया है। वार्ड बॉय, एलटी, चपरासी व एएनएम की तैनाती भी नहीं है, इसलिए खुद उपचार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे तिवारी पीएचसी में सुबह 11:25 बजे तक आयुष चिकित्सक डॉ. दीपक कुमार ने 16 मरीजों का इलाज किया। यहां जांच के लिए प्रयोगशाला सहायक न होने के कारण जांच नहीं हो रही है, सिर्फ ब्लड प्रेशर मापा गया। विसेन पुरवा निवासी फुलवारी सिंह उच्च रक्त चाप का इलाज कराने आए थे, उनका इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed