फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Do not hang on to the revenue issue, officers should be serious about development: Yogi

राजस्व वाद न लटकाएं, विकास के लिए गंभीर हों अफसर : योगी

Tue, 06 Aug 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 06 Aug 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Do not hang on to the revenue issue, officers should be serious about development: Yogi
गोंडा। लोकसभा चुनाव के बाद सोमवार को गोंडा के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंडलीय विकास कार्यों की समीक्षा की। विकास परियोजनाओं को लेकर गंभीर दिखे मुख्यमंत्री ने अयोध्या बाईपास के साथ ही परिक्रमा मार्ग के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी करने का निर्देश दिया। ताकि जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके। राजस्व वादों में लेटलतीफी पर उन्होंने नाराजगी जताई, कहा कि राजस्व अधिकारी भूमि से जुड़े मामलों का समय से निस्तारण करें। देरी से विवाद की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवीपाटन मंडल के चारों जिलों के विकास कार्यों और राजस्व वादों की समीक्षा की। भूमि विवाद के मामले शून्य करने पर उनका जोर रहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी विभागों से बेहतर समन्वय बनाकर विकास को रफ्तार दें। जो परियोजनाएं स्वीकृत हो चुकीं हैं, उन्हें समय से पूरा करें। तहसील के राजस्व अधिकारियों को सुधरने की नसीहत दी। मंडल के चारों जिलों में पांच वर्ष से अधिक समय से लंबित 2,932 राजस्व वाद मिले। इसी तरह तीन से पांच वर्ष से लंबित 3480 वाद व एक से तीन वर्ष से लंबित 12331 वाद मिले। 31 जुलाई तक कुल 61,111 वादों के लंबित होने पर मुख्यमंत्री ने चिंता जताई। अभियान चलाकर निस्तारण पर जोर दिया। वहीं, एक अक्तूबर 2023 से 31 जुलाई 2024 तक 1,72,128 राजस्व वादों के निस्तारण पर संतोष भी जताया। समीक्षा में जनशिकायतों का निस्तारण ठीक मिला, फिर भी गुणवत्ता पर उन्होंने जोर दिया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर व्यवस्था बेहतर बनाए रखने और पर्वों पर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने को कहा। मुख्यमंत्री ने गरीबों से जुड़ी योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने और पूरी निष्पक्षता के साथ बाढ़ राहत सामग्री का वितरण करने को कहा। निर्देशित किया कि जलजीवन मिशन के तहत पाइप लाइन बिछाने के लिए खोदी गई सड़कों को मरम्मत करके दुरुस्त कराया जाए।मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल के बलरामपुर, बहराइच व श्रावस्ती आकांक्षात्मक जनपद हैं। ऐसे में तीनों जनपदों में सभी योजनाओं को बेहतर तरीके से संचालित किया जाए, जिससे कि यह जनपद हर पायदान पर उच्चतम रैंकिंग हासिल कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह परियोजनाएं जल्द होंगी शुरू
जनपद - परियोजना - भूमि अधिग्रहण पर खर्च
गोंडा - अयोध्या बाईपास - 116 करोड़
गोंडा - 84 कोसी परिक्रमा मार्ग - 1.65 करोड़
बलरामपुर - बाईपास परियोजना - 89.81 करोड़
बहराइच/श्रावस्ती - गिलौला बाईपास - 20.81 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed