{"_id":"5dd813658ebc3e54eb2a8575","slug":"dm-withholds-salary-of-four-beos-absent-from-review-meeting-gonda-news-lko4936802188","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने समीक्षा बैठक से नदारद चार बीईओ का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने समीक्षा बैठक से नदारद चार बीईओ का वेतन रोका
विज्ञापन
गोंडा। डीएम ने कन्या सुमंगला योजना में रुचि न लेने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने बिना सूचना के अनुपस्थित बीईओ झंझरी, इटियाथोक, नवाबगंज व मनकापुर का वेतन रोक दिया। साथ ही चारों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने की संस्तुति भी की है।
कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान पता चला कि जनपद में बीईओ के स्तर पर 1195 तथा बीडीओ के स्तर पर 810 आवेदन लंबित हैं। लंबित आवेदनों पर कार्यवाही न किए जाने पर डीएम डॉ. नितिन बंसल ने नाराजगी जताते हुए बिना सूचना के बैठक से नदारद चार बीईओ का वेतन रोकते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही किए जाने के लिए संस्तुति की है।
डीएम ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना में सभी संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रुचि लेते हुए ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराएं तथा प्राप्त होने वाले आवेदनों को शीघ्रातिशीघ्र अपने स्तर से अग्रसारित करते रहें।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने योजना के प्रभावी क्रियान्वयन में बेसिक शिक्षा विभाग व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी भी दी है कि योजना की प्रगति में सुधार लाएं वरना निश्चित ही कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह ने बताया कि अब तक जिले में कुल 2672 आवेदन ऑनलाइन किए गए हैं।
बैठक में ही जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा विभाग की भी समीक्षा की। डीएम व सीडीओ ने बच्चों को दिए जा रहे स्वेटर की गुणवत्ता अच्छी सुनिश्चित कराने के निर्देश बीएसए को दिए हैं। इसके अलावा सभी एसडीएम को सख्त आदेश दिए हैं कि वे स्कूलों में भेजे गए स्वेटर का सत्यापन करें और उसकी गुणवत्ता की जांच के लिए सैम्पल उपलब्ध कराएं। बैठक में ही उन्होंने कस्तूरबा विद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति के बारे में भी जानकारी ली।
इस दौरान एसडीएम सदर बीर बहादुर यादव, करनैलगंज ज्ञानचंद्र गुप्ता, मनकापुर आरके वर्मा तथा तरबगंज राजेश कुमार, सीएमओ डॉ. मधु गैरोला, जिला प्रोबेशन अधिकारी जयदीप सिंह, बीएसए मनिराम सिंह, डीसी मनरेगा, सहित खंड शिक्षा अधिकारी व खंड विकास अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।