{"_id":"673e1dc6524786bc560aa5ee","slug":"dm-warns-poorly-ranked-departments-gonda-news-c-100-1-slko1029-127609-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: खराब रैंकिंग वाले विभागों को डीएम ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: खराब रैंकिंग वाले विभागों को डीएम ने दी चेतावनी
Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 20 Nov 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। सीएम डैशबोर्ड के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने समीक्षा की। उन्होंने प्रोजेक्टर के माध्यम से विभागवार योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली। उद्योग विभाग, आबकारी विभाग, खनन विभाग, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग, खाद्य एवं रसद विभाग, बाटमाप, मंडी विभाग, राजस्व विभाग आदि विभागों के कार्यों की पड़ताल की।
समीक्षा में निर्देश दिए कि सभी लोग अपने-अपने विभागों के सीएम डैशबोर्ड से संबंधित कार्यों व योजनाओं की बराबर समीक्षा करते रहें, ताकि विभाग की रैंकिंग खराब न होने पाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की जांच गुणवत्तापूर्ण करें तथा शिकायतकर्ता से वार्ता करके शिकायत का समाधान करें। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग छोटी से छोटी कमी पर ध्यान देते हुए अपनी रैंकिंग में सुधार लाएं। बैठक में अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार मिश्र, जिला औषधि निरीक्षक रजिया बानो, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।