फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   DM,inspection,gonda,rice

Gonda News: सरकारी खरीद के झंझटो से तंग होकर बिचौलियों को बेचा धान

Fri, 16 Dec 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
DM,inspection,gonda,rice
फोटो-16-गोंडा के परेड सरकार गांव में कोटे की दुकान का निरीक्षण करते डीएम। -संवाद - फोटो : GONDA
गोंडा। सरकारी क्रय केंद्र पर 2060 रुपये क्विंटल धान खरीद करने की योजना पर बिचौलिए हावी रहे। जिले के क्रय केंद्रों पर खरीद की जटिलता से परेशान अधिकांश किसान को बिचौलियों के हाथों औने पौने दाम में धान बेचना पड़ा।
विज्ञापन

सरकारी खरीद शुरू डेढ़ माह बाद क्रय केंद्रों पर अभी तक 30 फीसदी धान भी नहीं खरीदा जा सका। जिले के करीब 80 फीसदी किसान अपना धान बेच चुके हैं। पहली नवंबर से सरकारी क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू की गई। वर्ष 2022-23 में शासन की ओर से 98000 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन डेढ़ महीने बाद भी 27,797 मीट्रिक टन धान की ही सरकारी खरीद हो सकी।
विज्ञापन

किसानों ने बयां किया दर्द
किसानों ने बताया कि सरकारी क्रय केंद्र पर धान बेच पाना बहुत मुश्किल है। पहले हाईब्रिड धान खरीदने के लिए बीज का जीएसटी सहित बिल मांगा जा रहा था, और फिर धान में नमी बताकर सुखाकर लाने को कहा जा रहा। संझवल के किसान सांवली मोहन ने बताया कि दो बार क्रय केंद्र से वापस किया गया, जिसके कारण उन्होंने बाजार में 1700 के भाव से धान बेच दिया। किसान गंगाराम ने बताया कि क्रय केंद्रों पर सिर्फ उन्हीं का धान बिक पाता जो क्रय केंद्र प्रभारी से करीब होते हैं। हम लोगों को तो बाजार में ही बेचना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घोषणा पत्र मंगवाकर खरीद के निर्देश
डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि किसानों के धान खरीद को लेकर क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है। किसी भी कारण किसानों को क्रय केंद्र से वापस नहीं किया जा सकता। बीज का बिल न मांगकर एक घोषण पत्र भरवाकर खरीद करने का निर्देश दिया गया। किसानों से अपील की जा रही है कि वह अपना धान सरकारी क्रय केंद्रों पर ही बेंचे। असुविधा होने पर उन्हें फोन कर सकते हैं।

कोटे की दुकान पर की जांच
शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने झंझरी ब्लॉक के परेड सरकार स्थित कोटे की दुकान का निरीक्षण किया। हालांकि यहां पर किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई। इस दौरान डीएसओ कृष्ण गोपाल पांडेय सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed