{"_id":"63da76eafa270b55133034d9","slug":"dm-expressed-displeasure-on-giving-tap-connection-outside-the-house-gonda-news-c-13-1-71689-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: घर के बाहर नल का कनेक्शन देने पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: घर के बाहर नल का कनेक्शन देने पर डीएम ने जताई नाराजगी
Wed, 01 Feb 2023 07:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 01 Feb 2023 07:57 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। सदर तहसील के ग्राम चूल्हाभारी में निर्माणाधीन पाइप पेयजल योजना का डीएम ने मंगलवार को निरीक्षण किया। नल का कनेक्शन घर के बाहर देने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कनेक्शन देने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण ढंग से न किए जाने की शिकायत पर डीएम ने कार्यदायी संस्था को नोटिस देने का निर्देश अधिशासी अभियंता जलनिगम को दिया है।
अधिशासी अभियंता जलनिगम ग्रामीण संजीत कुमार ने डीएम डॉ. महेंद्र कुमार को बताया कि चूल्हाभारी गांव में जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल योजना में 238 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन के जरिए ग्रामीणों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके तहत 160 घरों में कनेक्शन दिया जा चुका है। पंप हाउस व ओवरहेड टैंक का कार्य चल रहा है। डीएम ने सभी घरों में कनेक्शन दिए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत भी की। नल का कनेक्शन घर के बाहर दिए जाने पर नाराजगी जताते हुए उसे घर के अंदर करने को निर्देश दिया। ग्राम प्रधान ने शिकायत किया कि कार्यदायी संस्था की ओर से कनेक्शन देने के बाद क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत गुणवत्तापूर्ण ढंग से नहीं की गई है। डीएम ने कार्यदायी संस्था एलएनटी को नोटिस देने का निर्देश दिया।