फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Diwali will be dull Contract employees,s

फीकी रहेगी संविदा कर्मचारियों की दीपावली

Sat, 29 Oct 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Sat, 29 Oct 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
दीपावली के पर्व पर सभी कर्मचारियों को वेतन देने के शासन के निर्देश के बावजूद कई विभागों के कर्मचारियों को मानदेय नहीं मिला है। जिले में संविदा पर कार्यरत रोजगार सेवक, साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत कार्यरत प्रेरकों व स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कर्मचारियों समेत करीब तीन हजार संविदा कर्मचारी मानदेय से वंचित रह गए। मानदेय के अभाव में इन कर्मचारियों के घरों में दीपावली का पर्व फीका रह गया है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों को वेतन देने का निर्देश जारी किया था। शासन के निर्देश पर स्थाई कर्मचारियों को तो मानदेय मिल गया, लेकिन संविदा पर काम करने वाले कई विभागों के कर्मचारी मानदेय पाने से वंचित रह गए। इन कर्मचारियों ने मानदेय की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन शासन-प्रशासन ने इनकी मांग को अनसुना कर दिया। मानदेय न मिलने से इन कर्मचारियोें के घरों में दीपावली का त्योहार फीका रहेगा। 
विज्ञापन


साक्षर भारत मिशन के अंतर्गत प्रौढों को साक्षर बनाने के लिए लोक शिक्षा केंद्रों की स्थापना की गई थी। इन केंद्रों पर करीब दो हजार प्रेरकों की तैनाती की गई थी। यह अपनी जिम्मेदारी को बखूबी अंजाम भी दे रहे हैं, लेकिन पिछले 11 माह से इन्हें मानदेय नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानदेय की मांग को लेकर इन प्रेरकों ने धरना प्रदर्शन भी किया, लेकिन शासन-प्रशासन ने इनकी मांग को अनसुना कर दिया और दीपावली का त्योहार होने के बावजूद इन्हें मानदेय नही दिया गया। साक्षरताकर्मी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रणजीत सिंह का कहना है कि प्रेरकाें के साथ जानबूझकर भेदभाव किया जा रहा है। मानदेय न मिलने से इनकी दीपावली फीकी रहेगी। 

कुछ ऐसा ही हाल पंचायती राज विभाग में संविदा पर कार्यरत रोजगार सेवकों का है। इन्हें भी पिछले 13 माह से मानदेय नहीं दिया गया है। गांवों के विकास की योजनाओं को क्रियान्वयन में इनकी भूमिका को अनदेखा नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद जिले के 998 रोजगार सेवक 13 माह से मानदेय के लिए भटक रहे हैं। मानदेय बगैर ग्राम रोजगार सेवकों की दीपावली फीकी रहेगी ।


स्वास्थ्य विभाग में संविदा के आधार पर विभिन्न पदों पर कार्यरत कई कर्मचारियों को भी दीपावली से पहले मानदेय नहीं मिल सका है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत एपसीटीएस ऑपरेटरों को कई माह से मानदेय नहीं मिला है। इन कर्मचारियों का कहना है कि मानदेय की मांग को लेकर कई बार मुख्य चिकित्साधिकारी से गुहार लगाई गई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मानदेय नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed